चुल्लू भर पानी में डूब मरे वीके सिंह : लालू

Updated:
विज्ञापन

चुल्लू भर पानी में डूब मरे वीके सिंह : लालू संवाददाता,पटनाराजद प्रमुख लालू प्रसाद ने हरियाणा में हुई घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस घटना पर प्रधानमंत्री की जुबान बंद है. आखिर नरेंद्र मोदी हरियाणा की घटना पर क्यों नहीं बोल रहे हैं? केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह द्वारा यह कहे जाने पर […]

विज्ञापन

चुल्लू भर पानी में डूब मरे वीके सिंह : लालू संवाददाता,पटनाराजद प्रमुख लालू प्रसाद ने हरियाणा में हुई घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस घटना पर प्रधानमंत्री की जुबान बंद है. आखिर नरेंद्र मोदी हरियाणा की घटना पर क्यों नहीं बोल रहे हैं? केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह द्वारा यह कहे जाने पर कि किसी कुत्ते को भी पत्थर मारा जायेगा तो क्या उसका जवाब प्रधानमंत्री देंगे? इस पर लालू प्रसाद ने कहा कि वीके सिंह को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि गुरु गोलवलकर की पुस्तक बंच ऑफ थॉट में जो बातें लिखी हैं वह अब सामने आ रही है. शिव सेना द्वारा भाजपा द्वारा राम मंदिर वहीं बनायेंगे व समय नहीं बतायेंगे के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि अगर शिव सेना को ऐसा लगता है तो वह सामूहिक इस्तीफा देकर अलग हो जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन