दशहरा में पॉलिटकल वध हो जायेगा : लालू

Updated:
विज्ञापन

दशहरा में पॉलिटकल वध हो जायेगा : लालू संवाददाता,पटना राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने दशहरा के मौके पर एनडीए पर राजनीतिक हमला जारी रखा. लालू प्रसाद ने कहा कि इस दशहरा में पॉलिटिकल वध हो जायेगा. दशहरा का समय है. इसमें दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही रावण का भी वध होता […]

विज्ञापन

दशहरा में पॉलिटकल वध हो जायेगा : लालू संवाददाता,पटना राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने दशहरा के मौके पर एनडीए पर राजनीतिक हमला जारी रखा. लालू प्रसाद ने कहा कि इस दशहरा में पॉलिटिकल वध हो जायेगा. दशहरा का समय है. इसमें दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही रावण का भी वध होता है. उन्होंने कहा चुनाव है इसमें पॉलिटिकल वध होगा. हिंसा वाला वध नहीं होगा. सांप्रदायिकता का वध होगा. चुनाव में बीजेपी व नरेंद्र मोदी की हवा निकल गयी है. अमित शाह का पेट फूल कर और बड़ा होता जा रहा है. इंजीनियर रशीद के मुंह पर कालिख पोते जाने पर लालू प्रसाद ने कहा कि बीजेपी का एजेंडा आब सामने आने लगा है. अभी तक यह हिडेन था. बीजेपी यह स्पष्ट करे कि गुरु गोलवलकर की पुस्तक को कब जलायेंगे. उसमें जो बात लिखी गयी है, उसे मोहन भागवत दोहरा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन