चुनाव प्रेक्षक ने फुलवरिया का किया दौरा
चुनाव प्रेक्षक ने फुलवरिया का किया दौरा हथुआ. विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार उपाध्याय ने फुलवरिया का दौरा किया. उन्होंने सीओ सह प्रभारी बीडीओ रामानंद सागर के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. प्रेक्षक द्वारा प्रखंड के 88 बूथों के लोकेशन एवं वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली […]
चुनाव प्रेक्षक ने फुलवरिया का किया दौरा हथुआ. विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार उपाध्याय ने फुलवरिया का दौरा किया. उन्होंने सीओ सह प्रभारी बीडीओ रामानंद सागर के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. प्रेक्षक द्वारा प्रखंड के 88 बूथों के लोकेशन एवं वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली गयी. उन्होंने प्रभारी बीडीओ को निर्देश दिया कि जिन बूथों पर सुविधाओं का अभाव है, उसे तीन दिनों के अंदर पूरा करें. प्रेक्षक द्वारा बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. मौके पर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जीपीएस देवानंद सिंह एवं सभी बीएलओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










