आमान परिवर्तन काम में आयी तेजी

Updated:
विज्ञापन

आमान परिवर्तन काम में आयी तेजी एक अप्रैल से बंद है थावे -मशरख रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन फोटो नं-35गोपालगंज. थावे-छपरा भाया मशरख आमान परिवर्तन कार्य में तेजी आ गयी है. रेलवे सूत्रों के अनुसार बाकी बचे हुए स्टेशनों तथा रेलवे मार्गों पर आवश्यक कार्य चल रहा है. सभी पुल-पुलिया निर्माण के अलावा प्लेटफार्मों […]

विज्ञापन

आमान परिवर्तन काम में आयी तेजी एक अप्रैल से बंद है थावे -मशरख रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन फोटो नं-35गोपालगंज. थावे-छपरा भाया मशरख आमान परिवर्तन कार्य में तेजी आ गयी है. रेलवे सूत्रों के अनुसार बाकी बचे हुए स्टेशनों तथा रेलवे मार्गों पर आवश्यक कार्य चल रहा है. सभी पुल-पुलिया निर्माण के अलावा प्लेटफार्मों को भी ऊंचा कर दिया गया है. कुछेक पुल-पुलिया तथा प्लेटफार्मों को ऊंंचा करने का काम जारी है. एक अप्रैल से बंद है परिचालन एक अप्रैल से थावे-छपरा भाया मशरख रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन आमान परिवर्तन को लेकर बंद है. रेलवे के वरीय पदाधिकारियों की मानें तो उक्त खंड पर बड़ी लाइन की ट्रेनों का परिचालन नए साल में अप्रैल माह से शुरू होने की उम्मीद है. रेलवे ने मार्च तक आमान परिवर्तन कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है. मिलेगी लंबी दूरी की ट्रेनेंरेलवे के वरीय पदाधिकारियों की मानें तो उक्त खंड पर आमान परिवर्तन हो जाने से लंबी दूरी की ट्रेनें यात्रियों की सुविधा के लिये मुहैया करायी जायेंगी. इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के जीएम द्वारा उक्त खंड के आमान परिवर्तन कार्य की जांच कर जरूरी निर्देश दिया गया है. परिचालन बंद होने से परेशान हैं लोग उक्त खंड पर ट्रेनों के परिचालन के बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मुख्यालय के विभिन्न कार्यालय में काम कराने तथा काम करने के लिये हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन आते -जाते है. उनको काफी कठिनाइयां हो रही हैं. दुकानदारों को आजीविका का संकट ट्रेनों का परिचालन बंद होने से थावे से छपरा कचहरी के बीच रेलवे स्टेशनों के समीप के दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है. ट्रेनें जब चलती थी तो यात्रियों के आने-जाने के कारण उनके दुकानों के समानों की बिक्री होती थी, जिससे उनका परिवार चलता था. दुकानदार भी आमान परिवर्तन जल्द होने आस लगाये बैठे हैं, ताकि उनका रोजी-रोजगार ठीक ढंग से चल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन