छात्रों ने सफाई कर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
छात्रों ने सफाई कर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश डीएवी स्कूल के छात्रों ने सदर अस्पताल में पहुंच कर जाना स्वास्थ्य सेवा का हालफोटो न. 16 गोपालगंज. पर्यावरण सुरक्षा को लेकर डीएवी स्कूल के छात्रों ने शहर की सड़कों पर सफाई कर लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया. शहर के गली-मुहल्लों से लेकर समाहरणालय […]
छात्रों ने सफाई कर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश डीएवी स्कूल के छात्रों ने सदर अस्पताल में पहुंच कर जाना स्वास्थ्य सेवा का हालफोटो न. 16 गोपालगंज. पर्यावरण सुरक्षा को लेकर डीएवी स्कूल के छात्रों ने शहर की सड़कों पर सफाई कर लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया. शहर के गली-मुहल्लों से लेकर समाहरणालय पथ तक छात्रों ने साफ-सफाई की. इस दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों से लेकर आम लोगों के बीच पर्यावरण बचाने के लिए स्वच्छता का संदेश भी दिया. शहर में सफाई करने के साथ ही छात्रों का जत्था सदर अस्पताल परिसर में पहुंचा. जहां अस्पताल की सफाई करने के बाद छात्र चिकित्सा पदाधिकारी से मिले. छात्रों ने पर्यावरण और बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सक से बखूबी जानकारी ली. इसके बाद नगर थाना इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को गुलदस्ता भेंट कर स्वच्छता का संदेश दिया. छात्रों ने पुलिस अधिकारी से सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इस मौके पर डीएवी स्कूल के छात्र अमृत कुमार, प्रदुमन पांडेय, ऋषब, राजू, आदित्य, संकल्प, अमृत, सक्षम, आदित्य मिश्रा आदि शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










