बैकुंठपुर के नर्दिलीय प्रत्याशी पर लगा सीसीए

Updated:
विज्ञापन

बैकुंठपुर के निर्दलीय प्रत्याशी पर लगा सीसीए 31 अक्तूबर से नौ नवंबर तक थानाबदर का आदेश26 से 30 अक्तूबर तक थाने के रूट चार्ट से करेंगे दौरासंवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिला पार्षद व बैकुंठपुर विस क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी गोरख यादव पर सीसीए के तहत शिकंजा […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर के निर्दलीय प्रत्याशी पर लगा सीसीए 31 अक्तूबर से नौ नवंबर तक थानाबदर का आदेश26 से 30 अक्तूबर तक थाने के रूट चार्ट से करेंगे दौरासंवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिला पार्षद व बैकुंठपुर विस क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी गोरख यादव पर सीसीए के तहत शिकंजा कसा है. डीएम राहुल कुमार ने एसपी निताशा गुड़िया द्वारा की गयी कार्रवाई की अनुशंसा पर क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) की धारा-3/(3) केे तहत कार्रवाई करते हुए कहा है कि 26 से 30 अक्तूबर तक चुनाव प्रचार व गांवों में जनसंपर्क का रूट चार्ट उपलब्ध कराना होगा. रूट चार्ट के हिसाब से ही काम करना होगा. इस दौरान पुलिस की पैनी नजर होगी. 30 अक्तूबर को सिधवलिया थाने के कुंड सुपौली गांव के रहनेवाले गोरख यादव को विजयीपुर थाने में हाजिरी देने को कहा गया है. एक नवंबर को वोट देने को छूट दी जायेगी. पुन: एक से नौ नवंबर तक सीसीए के तहत इन पर थानाबदर की कार्रवाई की गयी है. थाने में देनी होगी हाजिरीइनके अलावा 42 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गयी है. इनमें कई अापराधिक छवि के हैं. उनसे चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका है. इनके लिए थाने का निर्धारण करने का निर्देश दिया गया है. उन्हें सुबह आठ बजे, 12 बजे, 2 बजे, 4 बजे, 6 बजे, 8 बजे रात में थाने पर जाकर हाजिरी देनी है. चुनाव के दिन उन्हें निर्धारित रूट चार्ट के अनुरूप ही मतदान के लिए छूट मिलेगी. थानाबदर होनेवाले लोगों की सूचीनाम पता थाने पर देनी होगी हाजिरीरामायण राम बहरामपुर, थाना- बैकुंठपुर कटेयाबादशाह बिंद आलापुर थाना-बरौली विजयीपुरशंभु चौधरी आलापुर, थाना- बरौली मीरगंजसंजय यादव खेम मटिहिनिया, थाना- विशंभरपुर कटेयामुन्ना यादव खेम मटिहिनिया, थाना- विजयीपुर विजयीपुरहरेंद्र यादव खेम मटिहिनिया, थाना- हथुआ हथुआकेदार अहिर बलुआ, थाना- कुचायकोट भोरेनंदेश्वर राम बखरी, थाना- कुचायकोट महम्मदपुरइंदुल यादव श्यामपुर, थाना- कुचायकोट भोरेअजीत यादव तिरविरवा, थाना- गोपालगंज हथुआहरेंद्र यादव तिरविरवा, थाना- गोपालगंज मीरगंजजय प्रकाश उर्फ बकोई मिश्र सुल्तानपुर, थाना- कटेया बैकुंठपुरनुर आलम मियां अमेठी खुर्द, थाना- थावे बैकुंठपुरबीरेंद्र सिंह रूपन छाप, थाना- बरौली भोरेध्रुव दुबे भठवां रूप छापा, थाना- कुचायकोट गोपालगंजव्यास चौधरी आटवा दुर्ग, थाना- हथुआ सिधवलियाउमेश शाही चैनपुर, थाना- हथुआ बैकुंठपुरराजा चौधरी टेरखेमराज, थाना- कटेया बरौलीशंभु मिश्र बभनी, थाना- कटेया सिधवलियासुरेंद्र मिश्र भोपतपुर, थाना, कटेया मांझागढ़भेष नारायण मिश्र बरइपटी, थाना- योदोपुर कटेयाअजय कुंवर बरइपीट, थाना- यादोपुर कटेयाहृदया सिंह झझवां, थाना- मांझागढ़ कटेया गोरख चौधरी कुंड सुपौली, थाना-सिधवलिया विजयीपुरसोहन राम गुलरबागा, थाना- श्रीपुर ओपी बैकुंठपुररमेश चौधरी उर्फ मालिक चौधरी सेमरा टोला खरौनी, थाना- मीरगंज बैकुंठपुरगुडु राय उर्फ अमरेश राय सेमरांव, थाना- मीरगंज सिधवलियाझुलन राय उर्फ सत्येंद्र राय एकडंगा मौजा, थाना-मीरगंज विशंभरपुरअतुल कमकर नेरूई, थाना- मीरगंज विशंभरपुर जाकिर मियां सबेया, थाना- विजयीपुर विशंभरपुरशैलेश सिंह झंझवां, थाना-सिधवलिया कटेयामुरारी साह दियर विजयीपुर, थाना- विशंभरपुर भोरेमुन्नी शुक्ल बलिवन सागर, थाना- विशंभरपुर भोेरेहरेंद्र चौधरी मटिहनिया सलेहपुर, थाना- विशंभरपुर बैकुंठपुररंजन यादव कुकुरभुक्का, थाना- गोपालगंज विजयीपुरधु्रपदेव यादव शिवदत्त छापर, थाना- विजयीपुर थावे असलम देवान इटवा, थाना- विजयीपुर गोपालपुररामाशंकर यादव सवेया, थाना- विजयीपुर बरौली सचितानंद यादव सवेया, थाना- विजयीपुर यादोपुर विक्रमा राय पकहा हालमोकाम, थाना- बैकुंठपुर विशंभरपुरदिलीप सिंह बैकुंठपुर, थाना- बैकुंठपुर गोपालपुरमुन्ना मांझी बखरौर, थाना- बरौली फुलवरिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन