70 फीसदी हुआ मतदान, तो बीएलओ होंगे सम्मानित
70 फीसदी हुआ मतदान, तो बीएलओ होंगे सम्मानित बरौली/ सिधवलिया. सेक्टर पदाधिकारियों और बीएलओ की बैठक करते हुए डीएम राहुल कुमार ने स्पष्ट किया कि जिस मतदान केंद्र पर 70 फीसदी मतदान हुआ, वहां के बीएलओ को जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान आपको लेना है. आप सम्मान लेते हैं या […]
70 फीसदी हुआ मतदान, तो बीएलओ होंगे सम्मानित बरौली/ सिधवलिया. सेक्टर पदाधिकारियों और बीएलओ की बैठक करते हुए डीएम राहुल कुमार ने स्पष्ट किया कि जिस मतदान केंद्र पर 70 फीसदी मतदान हुआ, वहां के बीएलओ को जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान आपको लेना है. आप सम्मान लेते हैं या नहीं आपके हाथ में है. डीएम ने बीएलओ को लक्ष्य पूरा करने के लिए टिप्स भी दिये. एक – एक मतदाता की फोटोयुक्त परची उनके घर तक पहुंचवा दें. उनसे व्यक्तिगत तौर पर भी अपील करें कि उनके एक वोट से ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा. डीएम ने कहा कि मतदाताओं को बताया जाये कि भयमुक्त होकर मतदान करें. मतदान केंद्र पर सुरक्षा से लेकर पेयजल और शौचालय तक की व्यवस्था है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










