नीतीश सांप्रदायिकता को बना रहे हैं मुद्दा: शाहनवाज
नीतीश सांप्रदायिकता को बना रहे हैं मुद्दा: शाहनवाज तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाने का दावासंवाददातापटना. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास मुद्दे का अभाव हो गया है. वे सांप्रदायिकता को मुद्दा बनाकर लोगों को बांट रहे हैं. भागलपुर दंगे की दोषी […]
नीतीश सांप्रदायिकता को बना रहे हैं मुद्दा: शाहनवाज तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाने का दावासंवाददातापटना. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास मुद्दे का अभाव हो गया है. वे सांप्रदायिकता को मुद्दा बनाकर लोगों को बांट रहे हैं. भागलपुर दंगे की दोषी कांग्रेस उनके साथ है. दंगाईयों को बचानेवाली राजद साथ है. वे सिर्फ प्रोपगंडा कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि राजग तीन चौथाई बहुमत लेकर सरकार बनाएगी. दो चरण के मतदान के बाद एनडीए तीन चौथाई बहुमत की ओर आगे बढ़ रहा है. श्री हुसैन रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. श्री हुसैन ने कहा कि एनडीए की चुनावी सभाओं में जबरदस्त भीड़ जुट रही है. नौजवानों और महिलाएं का काफी समर्थन मिल रहा है. महिलाएं शराबवंदी के लिए वोट कर रही हैं. नीतीश कुमार मुद्दाविहीन हो गए हैं. उनके पास विकास के लिए कुछ कहने को नहीं है. यह उनका एजेंडा भी नहीं रहा. बिहार के मुद्दे को वे भटका रहे हैं. सुशासन तो रहा नहीं विकास भी समाप्त हो गया. बिहारी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. महागंठबंधन के लोगों ने 35 साल तक को बिहार को ठगा . नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे बिहार के नेता बन नहीं पाए अब वे इंटरनेशनल नेता बन रहे हैं. नालंदा में उन्हें जीरो पर आइट करेंगे. पीएम की रैली को लेकर विपक्षी अफवाह फैला रहे हैं. आरक्षम के मुद्दे पर कहा कि पीएम और अध्यक्ष ने पार्टी का रुख साफ कर दिया है. सोनिया गांधी की सभा में लोग नहीं आ रहे हैं. इस मौके पर विधायक प्रेमरंजन पटेल, विजय सिन्हा , विधान पार्षद संजय मयुख उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










