मतदान को ले चुनाव कर्मियों को मिला प्रशक्षिण

Updated:
विज्ञापन

मतदान को ले चुनाव कर्मियों को मिला प्रशिक्षण कल एमएम उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगा मतदान चुनाव कर्मी खुद डालेंगे अपना वोट छह दिनों तक चलेगा मतदान कार्य फोटो नं-10गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मौलाना मजहरुल हक उर्दू मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुरकाहा व डाॅ राजेंद्र प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हथुआ में […]

विज्ञापन

मतदान को ले चुनाव कर्मियों को मिला प्रशिक्षण कल एमएम उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगा मतदान चुनाव कर्मी खुद डालेंगे अपना वोट छह दिनों तक चलेगा मतदान कार्य फोटो नं-10गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मौलाना मजहरुल हक उर्दू मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुरकाहा व डाॅ राजेंद्र प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हथुआ में मतदान होगा. यह मतदान चुनाव कर्मियों के लिए होगा. वैसे मतदान कर्मी जिनकी ड्यूटी चुनाव में लग गयी है. चुनाव कर्मियों के मतदान कार्य में लगाये गये पीठासीन पदाधिकारियों सहित अन्य चुनाव कर्मियों को जिला कोषांगार के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि पोस्टल बैलेट से किस तरह से मतदान कराया जायेगा. मतदान की प्रक्रिया क्या होगी. पोस्टल बैलेट को कैंसे मोड़ा जायेगा और मत पेटिका में कैसे डाला जायेगा. इन तमाम प्रक्रियों से मतदानकर्मियों को अवगत कराया गया. इस मौके पर राष्ट्रीय बचत कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, अवर निबंधन पदाधिकारी, कपिल देव तिवारी, वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी वेद प्रकाश, संतोष कुमार, अनिल कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी सुबाष राम सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन