दल्लिी में दुष्कर्म की घटना से देश हुआ शर्मसार : संजय सिंह
दिल्ली में दुष्कर्म की घटना से देश हुआ शर्मसार : संजय सिंहसंवाददाता, पटनाजदयू के मुख्य प्रवक्ता अौर विधान पार्षद संजय सिंह ने दिल्ली में दो बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म पर केंद्र सरकार के ऊपर निशाना साधा है. जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बिहार आते हैं, […]
दिल्ली में दुष्कर्म की घटना से देश हुआ शर्मसार : संजय सिंहसंवाददाता, पटनाजदयू के मुख्य प्रवक्ता अौर विधान पार्षद संजय सिंह ने दिल्ली में दो बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म पर केंद्र सरकार के ऊपर निशाना साधा है. जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बिहार आते हैं, तो जंगलराज का मुद्दा उठाते हैं और सरकार बनने पर कानून का राज स्थापित करने की बात करते हैं. उन्हें कानून का राज स्थापित करने का कोई अधिकार नहीं है. दिल्ली में उनकी नाक के नीचे दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो गया. इस घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है. देश की जगहंसाई हुई है. इसके लिए प्रधानमंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामले में मिजोरम के बाद दिल्ली देश की दूसरी ऐसी जगह है, जहां दुष्कर्म सबसे ज्यादा होता है. दिल्ली में पुलिस भी केंद्र सरकार की होती है. अगर, 2014 में देश भर में दुष्कर्म के आंकड़ों पर गौर करें तो भाजपा की सरकार वाली मध्य प्रदेश में 5076, राजस्थान में 3759, महाराष्ट्र में 3438, छत्तीसगढ़ में 1436, हरियाणा में 1174 घटनाएं हुईं, जबकि बिहार में 1127 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, जो भाजपा की सरकार वाली राज्य से कम है. जब बिहार में जंगलराज है तो वहां कैसे मंगलराज होगा. जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कर्नाटक भाजपा के नेता केएस इश्वरप्पा के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने एक महिला पत्रकार से कह दिया था कि आपका कोई दुष्कर्म कर ले तो हम क्या करेंगे? क्या किसी नेता का बयान ऐसा घटिया और घिनौना होना चाहिए. ऐसा बयान देकर सर झुकाने का काम कर दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों के बाद जिस प्रकार का माहौल बना है, उससे साफ है कि पांचवे चरण के बाद भाजपा नेताओं को नींद की गोली खानी पड़ेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में जहां-जहां भी सभा की है वहां-वहां भाजपा की करारी हार होने जा रही है. हमारे लिए तो अच्छा होता कि प्रधानमंत्री ज्यादा-से-ज्यादा सभा करते. प्रेस काॅन्फ्रेंस में जदयू के प्रदेश महासचिव रवींद्र सिंह और डाॅ नवीन आर्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










