प्रभात चौपाल : वादा करें, तो पूरा करें विधायक
प्रभात चौपाल : वादा करें, तो पूरा करें विधायकफोटो- 1लोकतंत्र के महापर्व को लोगों ने उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की है. इस महापर्व को लेकर युवा वर्ग में काफी उत्साह है. युवायों के मन में इस बात को लेकर काफी उत्साह है कि इस बार उनके वोट से अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव होगा, […]
प्रभात चौपाल : वादा करें, तो पूरा करें विधायकफोटो- 1लोकतंत्र के महापर्व को लोगों ने उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की है. इस महापर्व को लेकर युवा वर्ग में काफी उत्साह है. युवायों के मन में इस बात को लेकर काफी उत्साह है कि इस बार उनके वोट से अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव होगा, जो जनता के लिए समर्पित होगा. विकास के पैमाने पर वह खरा उतरेगा. वह जनता से जो वादा करेगा उसे निभायेगा. प्रभात खबर की टीम द्वारा फुलवरिया प्रखंड के मिश्रबतरहा बाजार स्थित ‘ज्ञान शिक्षण संस्थान’ में चौपाल लगा कर शिक्षक व मतदाताओं से बातचीत की गयी. प्रस्तुत है यह रिपोर्ट संवाददाता, हथुआविस चुनाव को लेकर मतदाता काफी उत्साहीत हैं. चुनाव में पहली बार अपने वोट का प्रयोग करनेवाले युवाओं में अधिक उत्साह है. उन्हें उम्मीद है कि उनके सोच के अनुरूप प्रतिनिधि चुन कर विधानसभा में जायेंगे. विधायक ऐसा होगा, जो विकास के प्रति समर्पित होगा. वह जाति-धर्म से ऊपर उठ कर लोगों के दुख-दर्द को समझेगा. हमारा विधायक भ्रष्टाचार को दूर करे. गांवों में सड़क, बिजली, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराये. युवा वर्ग को शिक्षा और कैरियर को लेकर विधायक से काफी अपेक्षाएं हैं. वे चाहते हैं कि स्कूल-कॉलेजों में फिर से शिक्षण व्यवस्था ठीक हो. उच्च शिक्षा के लिए हथुआ में एक बेहतर शिक्षण संस्थान की स्थापना हो. युवाओं को तकनीकी ज्ञान मिले. इसके लिए ग्रामीण स्तर पर तकनीकी शिक्षण संस्थान की स्थापना हो. विधायक अपने क्षेत्र में उद्योगधंधे की स्थापना कराये, जिससे लोगों को रोजगार मिल सके. वह किसानों का हितैषी हो और किसानों को सहज ढंग से खेती के संसाधन उपलब्ध कराये. प्रभात चौपाल आये मुद्दे- गन्ना किसानों की समृद्धि के लिए हथुआ चीनी मिल को चालू कराया जाये- जर्जर सड़कों की मरम्मत करा कर चलने लायक बनाया जाये- हथुआ में स्नातकोत्तर के सभी विषयों की पढ़ाई की अनुमति दी जाये- आधी आबादी की सुरक्षा के लिए एक बेहतर माहौल बनाया जाये- पटना-गोरखपुर व वाराणसी के लिए परिवहन निगम की बसें चले – हथुआ से बड़े शहरों के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाये- मीरगंज शहर को स्वच्छ बनाने के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाये क्या कहते हैं छात्र विधायक ऐसा हो जिन्हें क्षेत्र के हर गांव की जानकारी हो. गांवों की समस्याओं के समाधान एवं विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहे. आम आदमी के दुख-दर्द को सुन कर समाधान करने के प्रति तत्पर रहे. फोटो- 2- रिंकी कुमारीग्रामीण क्षेत्र में लड़कियां मैट्रिक व इंटर के बाद पढ़ नहीं पाती हैं. इसके कारण ग्रामीण प्रतिभाएं अपना हुनर नहीं दिखा पातीं. अभी जरूरत इस बात की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उच्च शिक्षण संस्थान की व्यवस्था की जाये.फोटो-3- रिमा कुमारीविधायक ऐसा हो जो वादाखिलाफी नहीं करे. वह जनता के प्रति समर्पित हो. उसका समय क्षेत्र के विकास के लिए गुजरे. लोग उनसे आसानी से मिल सके. जाति और समुदाय में बढ़ती खायी को मिटानेवाला हो हमारा विधायक. फोटो- 4-रेणु कुमारी हमारा विधायक ऐसा हो जो गांवों में बिजली, सड़क तथा शिक्षा की व्यवस्था कराये. वह महिला सुरक्षा को लेकर सजग रहे. उन्हें महिलाओं की सुरक्षा की चिंता हो. सबसे अधिक परेशानी आधी आबादी को हो रही है. इसके लिए एक प्रयास की जरूरत है.फोटो- 5स्वीटी कुमारी.कहते हैं शिक्षक जात-पांत से ऊपर उठ कर काम करनेवाले विधायक की जरूरत है. ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए उच्च शिक्षण संस्थान की व्यवस्था करें. वह युवा वर्ग को साथ लेकर चले और कैरियर निर्माण में सहयोेग करें.फोटो- 6 राजेश कुमार मिश्र, निदेशक, ज्ञान शिक्षण संंस्थान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










