दो दिनों से लापता युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

दो दिनों से लापता युवक का शव बरामद घटनास्थल फतहा बंजारी रोड से पुलिस ने बरामद किया मोबाइलहत्याकांड में एक युवती पर परिजनों ने किया शकफोटो-5संवाददाता, गोपालगंजशहर के चिराई घर के पास स्थित मुहल्ले से दो दिनों से गायब युवक की गोली मार कर हत्या कर नगर थाना क्षेत्र के फतहा बंजारी पथ पर अपराधियों […]

विज्ञापन

दो दिनों से लापता युवक का शव बरामद घटनास्थल फतहा बंजारी रोड से पुलिस ने बरामद किया मोबाइलहत्याकांड में एक युवती पर परिजनों ने किया शकफोटो-5संवाददाता, गोपालगंजशहर के चिराई घर के पास स्थित मुहल्ले से दो दिनों से गायब युवक की गोली मार कर हत्या कर नगर थाना क्षेत्र के फतहा बंजारी पथ पर अपराधियों ने फेंक दिया था. रविवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद किया है. घटनास्थल से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. घटना की जांच में पुलिस की टीम जुट गयी है. पुलिस ने परिजनों समेत कई लोगों से पूछताछ की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मांझा थाना क्षेत्र के सनाह गांव के अमिरुल आलम (25 वर्ष) अपनी बहन लाडली खातून के घर शहर के चिराई घर के पास स्थित मुहल्ले में रहता था. शुक्रवार की रात नौ बजे किसी युवती के फोन पर खाना छोड़ कर वह घर से निकला और लौट कर नहीं आया. परिजनों को उसके आने का इंतजार था. यहां तक की उसके लापता होने की सूचना भी थाने को नहीं दी गयी. इस बीच रविवार की सुबह लोगों ने पुलिस को फतहा बंजारी चंवर में शव होने की जानकारी दी. इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, घटना की सूचना जब उसकी बहनों को मिली, तो वह सदर अस्पताल में पहुंची. भाई का शव देख बहन और परिजन गम में डूब गये. बहन ने पुलिस को अमिरूल का संबंध एक युवती से होने की बात बतायी है. पुलिस अमिरुल के मोबाइल का नेटवर्क खंगालने में जुट गयी है. इस सिलसिले में पुलिस की टीम अब तक आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन