जमीन को लेकर भाई-बहन में हिंसक झड़प
जमीन को लेकर भाई-बहन में हिंसक झड़प गोपालगंज. पिता की दी हुई जमीन को लेकर भाई-बहन के बीच हुई हिंसक झड़प में बहन सहित तीन लोग घालय हुए हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. शहर के पुरानी चौक वार्ड 17 की निवासी सीता देवी का कहना है कि बीस वर्ष पूर्व […]
जमीन को लेकर भाई-बहन में हिंसक झड़प गोपालगंज. पिता की दी हुई जमीन को लेकर भाई-बहन के बीच हुई हिंसक झड़प में बहन सहित तीन लोग घालय हुए हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. शहर के पुरानी चौक वार्ड 17 की निवासी सीता देवी का कहना है कि बीस वर्ष पूर्व उनके पिता ने पांच धुर जमीन दी थी, जहां वह अपने पति दशरथ साह एवं तीन बच्चों के साथ घर बना कर रहती है. पड़ोस में भाई दारोगा साह सहित अन्य का घर है. रविवार की दोपहर भाइयों एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडे से हमला कर घर से निकाल दिया. इस हमले में सीता देवी, दशरथ साह तथा भांजा आनंद बुरी तरह घायल हो गये. बहन का आरोप है कि घर में डेढ़ लाख रुपये थे, जो भाइयों ने लूट लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










