मतदाताओं ने भाजपा गंठबंधन को 50 से 55 सीटों पर बढ़त दी: मोदी

Updated:
विज्ञापन

मतदाताओं ने भाजपा गंठबंधन को 50 से 55 सीटों पर बढ़त दी: मोदीसंवाददातापटना . पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पहले और दूसरे चरण के मतदान में बिहार के मतदाताओं ने भाजपा गठबंधन को 50 से 55 सीटों पर बढ़त देकर यह साबित कर दिया है कि वे बहुमत […]

विज्ञापन

मतदाताओं ने भाजपा गंठबंधन को 50 से 55 सीटों पर बढ़त दी: मोदीसंवाददातापटना . पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पहले और दूसरे चरण के मतदान में बिहार के मतदाताओं ने भाजपा गठबंधन को 50 से 55 सीटों पर बढ़त देकर यह साबित कर दिया है कि वे बहुमत देकर भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं. बिहार के मतदाताओं खास कर महिलाओं को इसके लिए कोटि–कोटि धन्यवाद कि उन्होंने बढ़ते अपराध व बलात्कार की घटनाओं, लालू प्रसाद के जंगलराज और नीतीश कुमार के गांव–गांव, गली–गली शराब की दुकान खोलने के विरोध में भाजपा गठबंधन को वोट देकर अपना रोष जताया हैं. मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में आस्था व्यक्त करते हुए बिहार में सकारात्मक परिवर्तन के लिए 2010 की तुलना में पहले व दूसरे चरण में अधिक मतदान किया हैं. श्री मोदी ने कहा कि भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद बिहार में जिस तेजी से बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं, उससे अब तक के सारे रिकार्ड टूट चुके हैं. नीतीश कुमार द्वारा गांव–गांव, गली–गली खोली गई शराब की दुकानों से भी घर–घर में तबाही मची है और इसका सर्वाधिक खामियाजा महिलाओं को ही भुगतना पड़ा है। महिलाओं के मतदान का बढ़ा प्रतिशत इसी आक्रोश की अभिव्यक्ति हैं. मतदाता शेष बचे तीसरे से लेकर आखिरी चरण तक मतदान का यह ट्रेंड बरकरार रखें और भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत दें ताकि बिहार में एक मजबूत और स्थायी सरकार का गठन हो सके. मात्र सौ–सौ सीटों पर चुनाव लड़ने वाले जदयू और राजद कभी स्थायी और मजबूत सरकार नहीं बना सकते हैं. बिहार में एक ऐसी मजबूत सरकार चाहिए जो प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए 1.65 लाख करोड़ के पैकेज को ईमानदारी से लागू कर बिहार के विकास को रफ्तार देने के साथ ही अपराध पर अंकुश और भ्रष्टाचारियों की नकेल कस सके. मतदाता यह अच्छी तरह से समझ रहे हैं कि बिहार में भी केन्द्र के अनुरूप सरकार बनाये बिना विकास की गति को तेज करना संभव नहीं होगा. प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए पैकेज से बिहार की सूरत ही नहीं भाग्य भी बदलने वाला है. इसीलिए जनता भाजपा गठबंधन को दो–तिहाई से ज्यादा का प्रचंड बहुमत देने का मन बना चुकी है, जिससे महागठबंन के नेताओं में मायूसी और हताशा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन