18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

तीसरे चरण में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों की प्रतष्ठिा दावं पर

तीसरे चरण में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दावं पर कांग्रेस को सभी सात सीटों पर है कड़ा मुकाबलासंवाददाता,पटना तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री चुनाव लड़ रहे है़ं मंत्रियों की साख बचाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद बक्सर व मांझी में चुनावी सभा की है़ं मांझी […]

तीसरे चरण में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दावं पर कांग्रेस को सभी सात सीटों पर है कड़ा मुकाबलासंवाददाता,पटना तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री चुनाव लड़ रहे है़ं मंत्रियों की साख बचाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद बक्सर व मांझी में चुनावी सभा की है़ं मांझी सीट पर कांग्रेस शासनकाल में बिहार सरकार में मंत्री रहे विजय शंकर दूबे चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भोजपुर जिला के तरारी विधान सभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह अपना भाग्य आजमा रहे है़ं पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे सिवान जिले के रघुनाथपुर से प्रतिनिधत्व करते रहे है़ं वर्ष 1980 से 1985 तक व फिर 2000 में रघुनाथपुर से चुनाव जीते है़ं पिछले विधान सभा चुनाव में दरौंधा से वे चुनाव लड़े थे़ वे तीसरे स्थान पर रहे थे़ इस बार कांग्रेस के खाते में मांझी सीट मिलने के कारण उन्हें प्रत्याशी बनाया है़ दूसरा कारण यह है कि मांझी विधान सभा क्षेत्र ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र है़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह अरवल के होने के कारण वर्ष 2000 में वहां से विधान सभा चुनाव जीते थे़ इसके बाद वे वर्ष 2004 में मोतिहारी से लोकसभा में जीत हासिल किये थे़ पार्टी ने इस बार उन्हें तरारी से प्रत्याशी बनाया है़ तरारी भूमिहार बाहुल्य क्षेत्र है़ चुनाव में पार्टी को दोनों सीट पर खास नजर है़ तीसरे चरण में कांग्रेस सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है़ चुनाव में कांग्रेस को सभी सात सीट पर कड़ा मुकाबला है़ इसमें पांच सीट हाजीपुर, बांकीपुर, कुम्हरार, बिक्रम व बक्सर पर पिछले विधान सभा चुनाव में भाजपा परचम लहरा चुकी है़, जबकि दो सीट मांझी व तरारी पर जदयू के प्रत्याशी चुनाव जीते थे़ सभी सात सीटों पर कांग्रेस को सीधी लड़ाई है़ इस बार महागंठबंधन में मांझी व तरारी दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में जाने के कारण नीतीश सरकार में मंत्री रहे गौतम सिंह को मांझी व तरारी से जदयू विधायक सुनील कुमार पांडेय को टिकट नहीं मिला़ मांझी से गौतम सिंह समाजवादी पार्टी से व तरारी से सुनील पांडेय की पत्नी गीता पांडेय लोजपा से चुनाव लड़ रही है़ इसलिए कांग्रेस के लिए मुकाबला आसान नहीं है़ हालांकि, महागंठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के कारण अन्य दो दल जदयू व राजद का साथ होने से कांग्रेस के लिए मुकाबला आसान हो सकता है़ पिछले विधान सभा चुनाव में राजद अकेले चुनाव लड़ी थी़ सात सीट में चार सीट मांझी, बांकीपुर, तरारी व बक्सर में राजद दूसरे स्थान पर रही थी़ राजद को मिले वोट का फायदा कांग्रेस को शायद मिल सकता है़ पार्टी ने उतारा नया चेहरातीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस ने सभी सात सीट पर नये प्रत्याशी को मौका दिया है़ कांग्रेस मांझी से पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे, हाजीपुर से पूर्व विधायक व विधान पार्षद रह चुके जगन्नाथ प्रसाद राय, बांकीपुर से प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आशीष, कुम्हरार से पूर्व विधायक अकील हैदर, तरारी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह, बक्सर से संजय कुमार तिवारी व बिक्रम से सिद्धार्थ को चुनाव मैदान में उतारा है़ वर्ष 2010 विधानसभा चुनावमांझीप्रत्याशी®पार्टी®वोटगौतम सिंह®जदयू®26687हेमनारायण सिंह® राजद®20783बुधन प्रसाद यादव®कांग्रेस®6610(पांचवां स्थान)हाजीपुरनित्यानंद राय®भाजपा®55315राजेंद्र राय®लोजपा®38706उज्जवला शाही®कांग्रेस®2000(आठवां स्थान)बांकीपुरनीतीन नवीन®भाजपा®78771विनोद कुमार श्रीवास्तव®राजद®17931दुर्गा प्रसाद®कांग्रेस®6018(तीसरा स्थान)कुम्हरारअरुण कुमार सिन्हा®भाजपा® 83425मो़ कमाल परवेज®लोजपा®15617कपिलदेव प्रसाद यादव®कांग्रेस®9254(तीसरा स्थान)बिक्रमअनिल कुमार®भाजपा® 38965सिद्धार्थ® लोजपा®36613संजीव सिंह®कांग्रेस®3254(सातवां स्थान)तरारीसुनील पांडेय®जदयू®48411अदीब रिजवी®राजद® 34093जयलक्ष्मी®कांग्रेस®1427(सातवां स्थान)बक्सरसुखदा पांडेय®भाजपा®48062श्यामलाल सिंह कुशवाहा®राजद®27879अनिल कुमार त्रिवेदी®कांग्रेस®3783(आठवां स्स्थान)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें