सिंहासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
सिंहासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब पंंचमी को 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन दिन भर गूंजता रहा जय माता दी का नारा फोटो नं-18गोपालगंज. उत्तर बिहार के चर्चित सिद्ध पीठ देवी स्थल थावे स्थित मां सिंहासिनी के दरबार में शनिवार को आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. नवरात्र के […]
सिंहासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब पंंचमी को 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन दिन भर गूंजता रहा जय माता दी का नारा फोटो नं-18गोपालगंज. उत्तर बिहार के चर्चित सिद्ध पीठ देवी स्थल थावे स्थित मां सिंहासिनी के दरबार में शनिवार को आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. नवरात्र के पांचवें दिन पंचमी के अवसर पर 70 हजार से अधिक श्रद्धालु नर-नारियों ने मां की पूजा अर्चना की. यहां बिहार के कोने -कोने से जहां भक्त पधारे, वहीं यूपी और नेपाल के भी पांच हजार से अधिक भक्तों ने मां के दर्शन किये. मां के दर्शन के लिए अहले सुबह ही भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी. देर शाम तक मां के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही.पल-पल पर थी प्रशासन की नजर नवरात्र में मां के दरबार में उमड़नेवाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है. पेयजल, स्वास्थ्य, शौचालय की सुविधाओं के अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान, पदाधिकारी तथा मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. मंदिर परिसर और गर्भगृह में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. शनिवार को यहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










