जंगलराज की वापसी के लिए बना महागंठबंधन : राधामोहन सिंह
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा बुद्धिजीवी सम्मेलन को किया संबोधित गोपालगंज : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि बिहार की वर्तमान स्थिति एक बार फिर 2005 के पूर्व जैसी हो गयी है. जंगल राज की पुनरावृत्ति करने के लिए महागंठबंधन हुआ है. इनके पास कोई एजेंडा ही नहीं है. बिहार […]
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा
बुद्धिजीवी सम्मेलन को किया संबोधित
गोपालगंज : केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि बिहार की वर्तमान स्थिति एक बार फिर 2005 के पूर्व जैसी हो गयी है. जंगल राज की पुनरावृत्ति करने के लिए महागंठबंधन हुआ है. इनके पास कोई एजेंडा ही नहीं है. बिहार का विकास भाजपा ही करेगी. केंद्रीय मंत्री गोपालगंज में बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकार वार्ता में उक्त बातें कहीं.
उन्होंने कहा, नीतीश के कंधे पर पति-पत्नी, तो दूसरे पर मां -बेटा बैठे हैं. कुरसी के लिए जंगल राज के साथ खड़े हैं. विगत ढाई वर्षों में अपहरण का ग्राफ बढ़ा है. इनके पास न तो कोई विजन है और न ही विकास का एजेंडा. पूरी तरह बिहार की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है.
उन्हाेंने कहा, जब तक हर खेत को पानी नहीं मिलेगा, तब तक हर हाथ को रोजगार नहीं मिलेगा. बिहार के विकास के लिए नरेंद्र भाई मोदी ने संकल्प लिया है. प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना मिट्टी हेल्थ कार्ड द्वारा मिट्टी की जांच कर हम कृषि को रोजगार बनायेंगे. हमारी निष्ठा बिहार के विकास में है. दाल की बढ़ती कीमत पर उन्होंने कहा कि जमाखोरों पर अंकुश राज्य सरकार लगाती है और यहां तो ऐसा कुछ नहीं है.
उन्हाेंने कहा कि इस बार के चुनाव में एनडीए 185 से अधिक सीटें लायेगा और सरकार बननी तय है. मौके पर सतना के सांसद गणेश सिंह, स्थानीय सांसद जनक राम, एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय, जिलाध्यक्ष ब्रम्हानंद राय, भाजपा उम्मीदवार सुबास सिंह, भाजपा के प्रवक्ता मनीष किशोर नारायण, संजय श्रीवास्तव, कृष्णा गुप्ता, राजदेव प्रसाद, जगदीश प्रसाद, मुरली प्रसाद, बालदेव राय, उदय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










