बाइक से स्कूल से लौट रहे थे अपने घर
गोपालगंज : मांझा थाने के छवहीं गांव के पास नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को स्कूल से लौट रहे राजद नेता अब्दुल सत्तार उर्फ मुन्ना भाई के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि एक छात्र सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती […]
गोपालगंज : मांझा थाने के छवहीं गांव के पास नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को स्कूल से लौट रहे राजद नेता अब्दुल सत्तार उर्फ मुन्ना भाई के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गयी,
जबकि एक छात्र सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक बतायी है. वह नगर थाने के अरार स्थित डीपीएस स्कूल का छात्र था. बाइक से दानिश और कैफे आलम स्कूल से अपने घर जा रहे थे.
छवहीं गांव के पास ट्रक ओवरटेक करने के दौरान दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गयी. हादसे में मांझा थाने के पुरैना गांव के मदन साह, कोईनी गांव के दानिश आलम और कैफे आलम घायल हो गये. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया, जहां चिकित्सक ने दानिश आलम को मृत घोषित कर दिया. उधर, घटना की सूचना पाकर सदर अस्पताल में पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन, रिश्तेदार और स्कूल के शिक्षक समेत अन्य लोग सदर अस्पताल में पहुंच रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










