दूसरे चरण में एनडीए की 25 सीटों पर जीत पक्की : मंगल

Updated:
विज्ञापन

दूसरे चरण में एनडीए की 25 सीटों पर जीत पक्की : मंगलगरीब महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्सन : धर्मेंद्रलालटेन टिमटिमा रहा है : नंद किशोरसंवाददाता, पटनाभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने दूसरे चरण के मतदान की समाप्ति के बाद दावा किया है कि एनडीए दूसरे चरण की 32 में से 23 से 25 सीट […]

विज्ञापन

दूसरे चरण में एनडीए की 25 सीटों पर जीत पक्की : मंगलगरीब महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्सन : धर्मेंद्रलालटेन टिमटिमा रहा है : नंद किशोरसंवाददाता, पटनाभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने दूसरे चरण के मतदान की समाप्ति के बाद दावा किया है कि एनडीए दूसरे चरण की 32 में से 23 से 25 सीट जीतेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनना तय है. दूसरे चरण की मतदान के समाप्ति के बाद एनडीए ने निर्णायक बढ़त बना ली है. और तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनेगी. श्री पांडेय शुक्रवार की शाम मतदान समाप्ति के बाद पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव और प्रदेश प्रवक्ता डॉ अजफर शमसी उपस्थित थे.श्री पांडेय ने एनडीए की तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि तीसरा मोरचा बिखर रहा है. राजद, जदयू भी बिखर रहा है. बिहार के लोग 25 साल के कुशासन से बाहर निकलने के लिए व्याकूल हैं. बिहार की जनता परिवर्तन के लिए आतुर हैं. उन्होंने कहा कि 32 विधानसभा सीट में से 23 सीट पर नक्सलियों का प्रभाव है इसके बाद भी जिस तरह मतदाता मतदान के प्रति उत्साह दिखाया है. इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. बिहार की जनता यह मान चुकी है कि एनडीए ही बिहार को विकास के रास्ते पर ले जायेगी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता गंठबंधन के थोथे दलील और बेवजह के मुद्दे को समझ चुकी है. चुनाव में एनडीए महागंठबंधन को धो-पोछ देगा. उन्होंने कहा कि मतदाताओं का समर्थन राजद-जदयू को नहीं मिल रहा है. तो उसके नेता बेचैन हैं. वे लोग सत्ता और पुलिस का सहारा लेकर मतदाताओं को धमका रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में मतदान हुआ है वहां 55 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि पिछले चुनाव में यहां 49.29 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस मौके पर प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि आज का मतदान राजद और जदयू के दुष्प्रचार का उत्तर था. आरक्षण के नाम पर ये लोग भ्रम फैला रहे थे. बिहार की जनता ने लालू, नीतीश पर भरोसा न करके नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है. दोनों चरणों के मतदान के बाद एनडीए ने महागंठबंधन पर भारी बढ़त बना ली है. एनडीए के पक्ष में लोगों के गोलबंद होने से वे लोग हताश हो गये हैं. उन्होंने कहा कि लालटेन टिमटिमा रहा है. दुष्प्रचार के सारे तीर भोथरे हो गये हैं जबकि हाथ का कोई साथ नहीं दे रहा है. बिहार में विकास का फूल खिल रहा है.केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दुष्प्रचार के बाद भी लोगों में एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आयी तो 32 प्रतिशत लोगों के पास एलपीजी गैस कनेक्शन था हम इसे 60 प्रतिशत तक पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद हम गरीब महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन