मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दौड़े डीएम

Updated:
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दौड़े डीएम फोटो-22थावे. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए थावे में मैराथन दौड़ का आयोजन प्रशासन की तरफ से किया गया. मैराथन दौड़ में डीएम राहुल कुमार सुबह 6.30 बजे पहुंचे, जहां सैकड़ों की संख्या में अधिकारी और आम मतदाताओं के साथ दौड़े लगाये. डीएम थावे बस स्टैंड से […]

विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दौड़े डीएम फोटो-22थावे. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए थावे में मैराथन दौड़ का आयोजन प्रशासन की तरफ से किया गया. मैराथन दौड़ में डीएम राहुल कुमार सुबह 6.30 बजे पहुंचे, जहां सैकड़ों की संख्या में अधिकारी और आम मतदाताओं के साथ दौड़े लगाये. डीएम थावे बस स्टैंड से दौड़ कर विदेशी टोला, वेदू टोला, गजाधर टोला होकर प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचे, जहां उन्होंने मैराथन दौड़ में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ दौड़ने से काम नहीं चलेगा. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी को अपने तथा पड़ोसियों को जागरूक करना होगा. उन्हें वोट का महत्व बताना होगा. इस मौके पर एसडीओ मृत्युंजय कुमार, बीडीओ मिनू कुमारी, सीओ अनिल भूषण, बीइओ निर्मला सिन्हा, बीसीओ कुमार कुंदन, बीएओ राजेंद्र बैठा, प्रखंड प्रमुख उधव यादव, शेष नाथ कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन