दो शक्षिकों पर प्राथमिकी का आदेश

Updated:
विज्ञापन

दो शिक्षकों पर प्राथमिकी का आदेश मीरगंज. दो सितंबर को बरवां कपरपुरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय शिव टहल राय में हुए हंगामे को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है. मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने विद्यालय में कार्यरत दो शिक्षकों पर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मामले […]

विज्ञापन

दो शिक्षकों पर प्राथमिकी का आदेश मीरगंज. दो सितंबर को बरवां कपरपुरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय शिव टहल राय में हुए हंगामे को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है. मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने विद्यालय में कार्यरत दो शिक्षकों पर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मामले में शामिल दो शिक्षकों सुमन सिंह तथा दीना शंकर प्रसाद पर छात्रों को भड़काने, सड़क जाम करने आदि का आरोप लगाया गया है. थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन