जीतन राम मांझी ने सभी से की वोट देने की अपील
जीतन राम मांझी ने सभी से की वोट देने की अपीलफेसबुक पर जीतन राम मांझीसंवाददाता, पटना पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों से मतदान करने की अपील की है. उन्होंने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों को घरों से निकल कर वोट देने को कहा है. जीतन […]
जीतन राम मांझी ने सभी से की वोट देने की अपीलफेसबुक पर जीतन राम मांझीसंवाददाता, पटना पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों से मतदान करने की अपील की है. उन्होंने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों को घरों से निकल कर वोट देने को कहा है. जीतन राम मांझी ने पोस्ट किया है कि आपके क्षेत्रों में चुनाव है तो वोट जरूर दें. आपका एक-एक वोट लोकतंत्र की खूबसूरती है. ये आप पर निर्भर करता है कि हमारे देश के लोकतंत्र को कितना मजबूत और सशक्त बनाते हैं. प्राय: देखा जाता है कि करीब 40 फीसदी लोग आज भी मतदान नहीं करते, जबकि इतने लोग किसी के पक्ष में मतदान कर दें तो उसके जीतने की पूरी संभावना बनती है. इसलिए अपने वोट की कीमत को समझें. पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान किसी के द्वारा दिये जाने वाले प्रलोभन से बचने की भी मतदाताओं से अपील की है. शराब और पैसे लेने से परहेज करें. अपना वोट अपने विवेक से दें. किसी प्रलोभन में नहीं. अापका एक वोट आपका और आपके आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करता है. इसलिए वोट देने से ना चूकें और वोट जरूर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










