डीइओ के नियुक्ति पत्र को ले विभाग में घमसान

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : डीइओ के नियुक्ति पत्र को लेकर विभाग में घमसान मचा है. डीइओ अशोक कुमार के नियुक्ति पत्र की मांग उनके ही मातहत अधिकारी स्थापना के डीपीओ राजकिशोर सिंह ने बुधवार को पत्र भेज कर की है. डीपीओ के पत्र मिलते ही विभाग में खलबली मच गयी है. डीइओ ने डीपीओ पर कार्रवाई के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : डीइओ के नियुक्ति पत्र को लेकर विभाग में घमसान मचा है. डीइओ अशोक कुमार के नियुक्ति पत्र की मांग उनके ही मातहत अधिकारी स्थापना के डीपीओ राजकिशोर सिंह ने बुधवार को पत्र भेज कर की है. डीपीओ के पत्र मिलते ही विभाग में खलबली मच गयी है. डीइओ ने डीपीओ पर कार्रवाई के लिए प्रधानसचिव शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है.

डीपीओ स्थापना के कार्यकलापों पर सवाल खड़ा किया गया है. उधर, प्रभात खबर के पास उपलब्ध साक्ष्य पर नजर डालें, तो डीइओ की नियुक्ति 1985 में शिक्षा आयुक्त के ज्ञापांक संख्या-80 से राजकीय उच्च विद्यालय जेठौल, भागलपुर में सहायक शिक्षक के पद पर हुई थी.

कुछ महीने बाद डीइओ विद्यालय से बिना अवकाश स्वीकृत कराये 15 महीने तक अनुपस्थित रहे. इस बीच इनका स्थानांतरण राजकीय उच्च विद्यालय ब्रम्हपुरा मुजफ्फरपुर में हो गया. विभाग के द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र की मांग की गयी, लेकिन उनके द्वारा जमा नहीं किया गया. इस पर ब्रम्हपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने शिक्षा विभाग के निदेशक से इसका खुलासा करते हुए मार्गदर्शन मांगा.

इससे पूर्व क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक तिरहुत प्रमंडल ने दो नवंबर, 1992 को प्राचार्य को पत्र लिख कर कहा कि आपके द्वारा दी गयी सूचना पर विभाग ने अशोक कुमार से नियुक्ति पत्र को छोड़ कर बाकी सभी कागजात जमा किये हैं. विभाग के निर्देश के अनुरूप इनके कागाजात को अौपबंधिक रूप से मानते हुए इनके भुगतान को इस शर्त पर किया जायेे कि अगर वे नियुक्ति पत्र विभाग को उपलब्ध नहीं कराते हैं,

तो उनकी नियुक्ति को अवैध मांगते हुए वेतन के रूप में ली गयी राशि एकमुश्त उनकी चल और अचल संपत्ति से वसूल की जायेगी. क्या कहते हैं डीइओ1994 में ये मामला आरडीडी तिरहुत के द्वारा उठाया गया था. वही कागजात लेकर डीपीओ घूम रहे हैं. वर्ष 2010 में निदेशक ने नियुक्ति पत्र की जांच की और मुझे सही ठहराया. मैंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया. डीपीओ जान-बूझ कर बदनाम करने के लिए ये साजिश रच कर प्रोपगंडा कर रहे हैं.अशोक कुमार, डीइओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन