जदयू के पांच बागी दूसरे चरण में लड़ रहे चुनाव

Updated:
विज्ञापन

जदयू के पांच बागी दूसरे चरण में लड़ रहे चुनाव संवाददाता, पटनाजदयू के पांच बागी विधायक बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना किस्मत आजमा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत उनके गुट के दो विधायक राहुल कुमार घोषी से और अनिल कुमार टेकारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जीतन राम […]

विज्ञापन

जदयू के पांच बागी दूसरे चरण में लड़ रहे चुनाव संवाददाता, पटनाजदयू के पांच बागी विधायक बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना किस्मत आजमा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत उनके गुट के दो विधायक राहुल कुमार घोषी से और अनिल कुमार टेकारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जीतन राम मांझी खुद अपनी सीटिंग सीट मखदुमपुर के साथ-साथ इमामगंज सीट से चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं. जदयू के बागी विधायक राजेश्वर राज भाजपा की टिकट पर काराकाट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बिहार सरकार के मंत्री रामधनी सिंह के टिकट कटने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर करगहर सीट खड़े हुए हैं. जदयू के ही टिकट 2010 के विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी, राहुल कुमार, अनिल कुमार, राजेश्वर राज और रामधनी सिंह चुनाव लड़े थे और जीते भी थी, लेकिन इस बार के चुनाव में वे जदयू-राजद-कांग्रेस महागंठबंधन के प्रत्याशी सामने कड़ी चुनौती देंगे. विधानसभा क्षेत्र®जदयू के बागी®महागंठबंधन के प्रत्याशीमखदुमपुर® जीतन राम मांझी, हम®सूबेदार दास, राजदघोषी®राहुल कुमार, हम®कृष्ण नंदन वर्मा, जदयूटेकारी®अनिल कुमार, हम®अभय कुशवाहा, जदयूकाराकाट®राजेश्वर राज, भाजपा® संजय कुमार सिंह, राजदकरगहर®रामधनी सिंह, सपा®वशिष्ठ सिंह, जदयू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन