करुणारत्ने के बाद चंदीमल का भी शतक
करुणारत्ने के बाद चंदीमल का भी शतकश्रीलंका ने पहली पारी में बनाये 484 रनगॉल. दिमुथ करुणारत्ने के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दिनेश चंदीमल ने भी शतकीय पारी खेली. इसकी मदद से श्रीलंका ने गुरुवार को सभी विकेट खोकर 484 रन बनाये. करुणारत्ने और चंदीमल ने बुधवार के स्कोर दो विकेट […]
करुणारत्ने के बाद चंदीमल का भी शतकश्रीलंका ने पहली पारी में बनाये 484 रनगॉल. दिमुथ करुणारत्ने के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दिनेश चंदीमल ने भी शतकीय पारी खेली. इसकी मदद से श्रीलंका ने गुरुवार को सभी विकेट खोकर 484 रन बनाये. करुणारत्ने और चंदीमल ने बुधवार के स्कोर दो विकेट पर 250 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे विकेट के लिए 73 ओवरों में 238 रनों की साझेदारी की. हालांकि, करुणारत्ने दोहरे शतक से चूक गये, 186 के स्कोर पर मार्लोन सैमुअल्स की गेंद पर सीधा उन्हीं को कैच थमा बैठे. अपनी पारी में उन्होंने 354 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और एक छक्का लगाया. वहीं, उनके जोड़ीदार चंदीमल ने अपने 151 रनों की पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाये. हालांकि इन दोनों के अलावा एंजेलो मैथ्यूज ही 48 रनों की पारी खेल पाये अन्य कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका. वेस्टइंडीज के देवेंद्र विषू ने सर्वाधिक चार विकेट लिये, जबकि जेरोम टेलर को दो विकेट मिले. जवाब में उतरे वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 21 ओवरों में 66 रनों पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिये थे. क्रेग ब्रेथवेट (19) को हेराथ ने पगबाधा बोल्ड किया, जबकि शाइ होप (23) को हेराथ ने क्लीन बोल्ड किया. डेरेन ब्रावो (15) और मार्लोन सैमुअल्स (07) अविजित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










