दूसरे गेंदबाजों से अधिक स्विंग करा सकता हूं : भुवनेश्वर

Updated:
विज्ञापन

दूसरे गेंदबाजों से अधिक स्विंग करा सकता हूं : भुवनेश्वरइंदौर. रफ्तार के लिए स्विंग से समझौता करने पर आलोचना झेलनेवाले भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि वह गेंद को दूसरे गेंदबाजों से अधिक स्विंग करा सकते हैं. भुवनेश्वर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को यहां दूसरे वनडे में 41 रन देकर तीन विकेट लिये. […]

विज्ञापन

दूसरे गेंदबाजों से अधिक स्विंग करा सकता हूं : भुवनेश्वरइंदौर. रफ्तार के लिए स्विंग से समझौता करने पर आलोचना झेलनेवाले भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि वह गेंद को दूसरे गेंदबाजों से अधिक स्विंग करा सकते हैं. भुवनेश्वर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को यहां दूसरे वनडे में 41 रन देकर तीन विकेट लिये. इसकी बदौलत भारत ने 22 रनों से जीत दर्ज की. भुवनेश्वर ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘मेरा मानना है कि मैं गेंद को अभी भी स्विंग करा सकता हूं, लेकिन एक गेंदबाज को ऐसे हालात चाहिये, जो स्विंग गेंदबाजी में मदद करे. यदि कोई गेंद को स्विंग करा सकता है, तो वह मैं हूं. मेरा मानना है कि मैं दूसरे गेंदबाजों से अधिक स्विंग करा सकता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे हालांकि हालात से भी मदद की जरूरत होती है. मैंने जान बूझकर अपनी गेंद में रफ्तार डालने की कोशिश नहीं की है. यह समय के साथ हो गया है.’ इस साल भुवनेश्वर को अधिक मौके नहीं मिले, लेकिन उसका मानना था कि पहला मौका मिलते ही वह फॉर्म में लौटेगा. उन्होंने कहा, ‘इस समय मुझे अपनी गेंदबाजी को लेकर पूरा आत्मविश्वास है. एक गेंदबाज के तौर पर कई बार आपको विकेट नहीं मिलते, लेकिन मेरे दिमाग में यह कभी नहीं आया कि मेरा आत्मविश्वास कम हो रहा है. यदि आपको खुद पर भरोसा है, तो आपको विकेट जरूर मिलेंगे. भुवनेश्वर ने कहा, ‘मुझे पारी की शुरुआत में विकेट नहीं मिले, लेकिन हमें पता था कि यदि शुरुआती झटके दिये जायें, तो दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकेगा. मुझे विकेट लेने का यकीन था. यह संयम बरतने और अच्छी गेंदबाजी करने की बात थी.’ कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नाबाद 92 रनों के बारे में उन्होंने कहा, ‘जब एमएस धौनी वह पारी खेल कर ड्रेसिंग रूम में आये, तो काफी सकारात्मकता लेकर आये थे. एक टीम के तौर पर हमें यकीन था कि हम इस स्कोर पर जीत दर्ज कर सकते हैं. हमें पता था कि मैच जीतने के लिए हमें अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.’ उन्होंने कहा, ‘यह पहली बार नहीं है जब कप्तान ने मोर्चे से अगुवाई की. वह कई साल से ऐसा करते आये हैं और कठिन हालात में टीम को संकट से निकाला है. वह अच्छा स्कोर बनाकर जीत सुनिश्चित करते हैं. आपको ऐसा बल्लेबाज चाहिये, जो लंबी पारी खेल कर पुछल्ले बल्लेबाजों को भी भरोसा दे. हम खुशकिस्मत हैं कि उनकी कप्तानी में खेल रहे हैं और उनसे बहुत कुछ सीख रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन