पहले मतदान, फिर जलपान का लगा नारा
पहले मतदान, फिर जलपान का लगा नारा फोटो नं-7 और तीनगोपालगंज. स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों से मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. सभी प्रखंडों में बीडीओ के द्वारा जागरूकता झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया. इसी क्रम में सदर प्रखंड मुख्यालय में सदर एसडीओ मृत्युंजय कुमार एवं बीडीओ किरण कुमारी […]
पहले मतदान, फिर जलपान का लगा नारा फोटो नं-7 और तीनगोपालगंज. स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों से मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. सभी प्रखंडों में बीडीओ के द्वारा जागरूकता झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया. इसी क्रम में सदर प्रखंड मुख्यालय में सदर एसडीओ मृत्युंजय कुमार एवं बीडीओ किरण कुमारी ने झंडी दिखा कर जागरूकता रैली को रवाना किया. सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, शिक्षक, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक एवं प्रखंड व अंचल के कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न मांर्गों में भ्रमण किया. इस दौरान पहले मतदान, फिर करें जलपान का नारा गूंजता रहा. जागरूकता रैली में सीओ कृष्ण मोहन कुमार, जीपीएस कुरुणा नंद पुरुषोत्तम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विधाशंकर द्विवेदी, बीसीओ राजेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधांशु कुमार सहित सभी अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. इधर, थावे प्रखंड मुख्यालय से बीइओ निर्मला सिन्हा की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के सभी बीएलओ ने बाइक रैली निकाली. रैली में संजीत कुमार साहू ,मो अलीशेर, विजय प्रसाद, मीठालाल श्रीवास्तव सहित सभी बीएलओ मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










