अस्पताल से रात में कैदी फरार, दिन में गिरफ्तार शौचालय के वेंटीलेटर से हथकड़ी खोल हुआ था फरार उचकागांव थाने के ब्रम्हाइन स्कूल के पास हुई गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : सदर अस्पताल में मंडल कारा से इलाज कराने आया कैदी जितेंद्र शर्मा सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सोमवार की रात फरार हो गया. कैदी के फरार होने के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया. दोपहर में उचकागांव थाने के ब्रम्हाइन स्कूल के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सदर अस्पताल में मंडल कारा से इलाज कराने आया कैदी जितेंद्र शर्मा सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए सोमवार की रात फरार हो गया.

कैदी के फरार होने के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया. दोपहर में उचकागांव थाने के ब्रम्हाइन स्कूल के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

विजयीपुर थाने के पगरा सहडिगरी निवासी जितेंद्र शर्मा ने गांव में ही सतेंद्र भारती की चाकू मार कर हत्या कर दी थी. हत्या के आरोप में वह 2012 से चनावे मंडल कारा में बंद है. मंडल कारा में बीमार होने पर एक सप्ताह पहले सदर अस्पताल में भरती कराया गया. कैदी वार्ड के सुरक्षा कर्मियों ने रात के करीब 12 बजे शौचालय से फरार होने की सूचना वरीय अधिकारियों को दी

. जानकारी मिलने पर नगर थाना इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने सदर अस्पताल में पहुंच कर जांच की. सुबह में पहुंचे अधिकारियों ने बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद पाया.

बाहर से वेंटीलेटर से निकल कर दो मंजिले भवन से फरार होने की बात मरीजों ने बतायी. कैदी वार्ड के इंचार्ज हवलदार राम प्रकाश पासवान ने इसकी सूचना मंडल कारा और पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद पुलिस टीम ने एसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी के दौरान ब्रम्हाइन स्कूल के पास से कैदी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन