हाइवे पर लगा महाजाम, हजारों ट्रकों की लगी कतार
संवाददाता : कुचायकोट हाइवे पर पिछले 24 घंटे से महाजाम लगा हुआ है. इस महाजाम में एक दर्जन से अधिक पर्यटन की बसें फंसी हुई हैं. बलथरी स्थित सामेकित जांच चौकी से लेकर यूपी के तमकुही राज तक इस्ट एंड वेस्ट कोरिडोर के दोनों लेन पर ट्रक चालकों ने कब्जा कर लिया है. इसके कारण […]
संवाददाता : कुचायकोट हाइवे पर पिछले 24 घंटे से महाजाम लगा हुआ है. इस महाजाम में एक दर्जन से अधिक पर्यटन की बसें फंसी हुई हैं.
बलथरी स्थित सामेकित जांच चौकी से लेकर यूपी के तमकुही राज तक इस्ट एंड वेस्ट कोरिडोर के दोनों लेन पर ट्रक चालकों ने कब्जा कर लिया है. इसके कारण बाइक तक निकल पाना मुश्किल है. ट्रक चालकों ने बेतरतीब तरीके से सड़क पर कब्जा कर लिया है. महाजाम से आम आदमी मुश्किल में है.
कुशीनगर से केसरिया और गया आने-जाने वाले बौद्ध पर्यटकों की एक दर्जन वाहन बथनाकुटी, भोपतापुर, सलेमगढ़ तथा लतवाचटी के पास फंसे हैं. महाजाम के कारण गोपालगंज से गोरखपुर चलनेवाले यात्री बसें भी प्रभावित हुई हैं. हालांकि सहायक सड़क मार्गों पर भी छोटे वाहनों का परिचालन बढ़ जाने से जाम की स्थिति बनी हुई है.
परिवहन विभाग, सेल टैक्स, वन विभाग, उत्पाद विभाग, खनन विभाग की जांच चौकी बलथरी में स्थित है. एक -एक वाहन की जांच के बाद बिहार में इंट्री होनी है. डीएम राहुल कुमार की सख्ती के बाद वाहनों की सघन जांच होने से यहां जाम की स्थिति बनी हुई है.
सरवर भी काफी धीरे चल रहा है. इसके कारण भी यह जाम आये दिन हो रहा है. रविवार की देर शाम से ही महाजाम है. पुलिस ने जाम हटवाने के प्रति चुप्पी साध ली है. उधर, परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जाम अनावश्यक रूप से लगा है.
कुचायकोट थाने को कई बार सूचित किया गया. फिर भी जाम हटाने के प्रति कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है. वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










