तटबंध की हालत नाजुक, स्लोप नदी में समाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज . गंडक नदी के जल स्तर घटने के साथ ही नदी का कटाव बेकाबू हो गया है. पतहरा तटबंध पर कटाव से 25 मीटर स्लोप नदी में समा गया, जिससे पतहरा तटबंध की हालत नाजुक बनी हुई है. उधर, नदी का कटाव तेज होते की अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आनन-फानन में अधीक्षण […]
विज्ञापन
गोपालगंज . गंडक नदी के जल स्तर घटने के साथ ही नदी का कटाव बेकाबू हो गया है. पतहरा तटबंध पर कटाव से 25 मीटर स्लोप नदी में समा गया, जिससे पतहरा तटबंध की हालत नाजुक बनी हुई है. उधर, नदी का कटाव तेज होते की अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. आनन-फानन में अधीक्षण अभियंता बासुकी नाथ प्रसाद, कार्यपालक अभियंता शरद कुमार, सहायक अभियंता सचिन कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू में कर लिया.
अभियंताओं ने तटबंध को अब सुरक्षित बताया है. बुधवार की शाम 4 बजे वाल्मिकीनगर बराज से गंडक नदी में 55 हजार क्यूसेक जल डिस्चार्ज किया गया, जिससे कटाव बेकाबू होता जा रहा है.
बुधवार को पानी घटने के दौरान ही दिन के 11 बजे पतहरा में तटबंध का स्लोप नदी ने खींच लिया, उधर, कटाव से मकशुदपुर के बाद खाप गांव का अस्तित्व मिटने के कगार पर पहुंच गया है. नदी खाप मकशुदपुर के अलावा जगीरी टोले में भी विषण कटाव कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










