समकालीन अभियान में 54 अभियुक्त गिरफ्तार

गोपालगंज. जिले की पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया.
गोपालगंज. जिले की पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार जिलेभर के थानों की पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इसमें हत्या मामले में एक, हत्या के प्रयास में पांच, शराब का सेवन करने के मामले में 23 तथा शराब बेचने के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया. शराब के खिलाफ चलाये गये अभियान में पुलिस ने 430 लीटर देसी शराब बरामद की. विविध कांड में पांच, जबकि 107 के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. वहीं, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




