अब यूनिक नंबर के साथ ऑन लाइन होगा आर्म्स

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : अब प्रत्येक शस्त्रधारक को एक यूनिक आइडी नंबर मिलेगा. इस आइडी से ही उसकी शस्त्र लाइसेंसधारक के रूप में पहचान होगी. ऐसे लाइसेंसधारक जिन्हें एक अक्तूबर, 2012 के बाद लाइसेंस जारी हुआ है या फिर इस अवधि में जिन्होंने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया है, उन्हें हर हाल में यूनिक नंबर लेना होगा. यदि […]

विज्ञापन
गोपालगंज : अब प्रत्येक शस्त्रधारक को एक यूनिक आइडी नंबर मिलेगा. इस आइडी से ही उसकी शस्त्र लाइसेंसधारक के रूप में पहचान होगी. ऐसे लाइसेंसधारक जिन्हें एक अक्तूबर, 2012 के बाद लाइसेंस जारी हुआ है या फिर इस अवधि में जिन्होंने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया है, उन्हें हर हाल में यूनिक नंबर लेना होगा.
यदि उन्होंने नहीं लिया तो फिर उनके लाइसेंस को रद्द कर दिया जायेगा. यह प्रक्रिया डीएम की आर्म्स शाखा में 30 सितंबर तक चलेगी. हथियार के साथ लाइसेंसधारी उपस्थित होकर यूनिक नंबर ले सकेंगे. कई बार ऐसा होता है कि असम, पंजाब, कश्मीर, यूपी आदि प्रांतों से लोग फर्जी लाइसेंस बनवा कर दूसरे प्रांतों के उसे शस्त्र कार्यालय में पंजीकृत करा लेते हैं. बीते वर्ष ऐसे कई मामले सामने आये थे.
इस समस्या के मद्देनजर ही गृह मंत्रालय ने सभी शस्त्र लाइसेंसधारकों का एक राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करने का फैसला किया है. इसके लिए तय किया गया है कि 30 सितंबर तक यूनिक आइडेंटीफिकेश नंबर (यूआइएन) जारी किया जायेगा. गृह विभाग ने डीएम से कहा है कि वे प्रत्येक लाइसेंसधारक को यूनिक नंबर हर हाल में जारी कर दें.
जो लोग एक अक्तूबर तक नंबर न लेंगे, उनका लाइसेंस स्वत: ही निरस्त मान लिया जायेगा. यूनिक नंबर अनिवार्य कर दिया गया है. प्रत्येक शस्त्रधारक को हर हाल में नंबर लेना होगा.
जिला शस्त्र शाखा के द्वारा लाइसेंसधारियों को नोटिस किया जा राहा है कि वे हर हाल में 15 सितंबर तक अपने शस्त्र का यूनिक नंबर लेने के लिए आवेदन करें. जिस किसी लाइसेंसधारी का आवेदन प्राप्त नहीं होगा, उन पर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई जिला स्तर पर की जायेगी. ऐसी स्थिति में लाइसेंसधारी को 15 सितंबर के पूर्व अपना आवेदन जमा कर यूनिक नंबर प्राप्त करना आवश्यक है.
क्या कहते हैं अधिकारी
लाइसेंसधारी को अपने हथियार का यूनिक नंबर लेना आवश्यक है. जो नहीं लेंगे उनका लाइसेंस स्वत: रद्द हो जायेगा. गृह विभाग के निर्णय के अनुरूप यूनिक नंबर देने का काम जारी है.
डीपी शाही, प्रभारी पदाधिकारी, शस्त्र शाखा, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन