अब व्यापारियों को जारी होगा जीएस नंबर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : वाणिज्य कर विभाग गुड्स सर्विस टैक्स की तैयारी में जुट गया है. इसके लिए पंजीकृत व्यापारियों को अक्तूबर में जीएस नंबर जारी होगा. केंद्र सरकार अगले वित्तीय वर्ष से जीएसटी लागू करने जा रही है. जिन व्यापारियों का पैन मैच नहीं करेगा उनका टिन रद्द कर दिया जायेगा.वाणिज्य कर विभाग ने सभी जोनल […]
विज्ञापन
गोपालगंज : वाणिज्य कर विभाग गुड्स सर्विस टैक्स की तैयारी में जुट गया है. इसके लिए पंजीकृत व्यापारियों को अक्तूबर में जीएस नंबर जारी होगा. केंद्र सरकार अगले वित्तीय वर्ष से जीएसटी लागू करने जा रही है. जिन व्यापारियों का पैन मैच नहीं करेगा उनका टिन रद्द कर दिया जायेगा.वाणिज्य कर विभाग ने सभी जोनल एडिशनल कमिश्नरों को पत्र भेज कर कहा कि हर हाल में निर्धारित तिथि तक जीएस नंबर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाये.
इसमें लापरवाही किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जायेगी. विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित जीएसटी व्यवस्था के लिए विभाग में पंजीकृत व्यापारियों के पैन अपडेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. कमिश्नर ने समस्त जोनल अधिकारियों से कहा है कि इम्पावर्ड कमेटी ने पंजीकृत व्यापारियों के पैन वेलीडेशन का कार्य सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि व्यापारियों को जीएस टिन अक्तूबर से जारी होने लगे और नवंबर तक इस काम को पूरा कर लिया जाये. जीएसटी लागू करने के लिए देश के उद्यमी केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं.
प्रदेश के बड़े उद्यमियों ने भी इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को पत्र लिख कर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. जीएसटी लागू होने से उद्यमियों को फायदा ही होगा. उद्यमियों के दबाव और राजस्व हित में केंद्र सरकार भी इसको अगले वित्तीय वर्ष से लागू करने के लिए आमादा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










