विस चुनाव में 10 हजार कर्मियों की जरूरत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए इस बार 10 हजार कर्मियों की जरूरत होगी. डेढ़ सौ से अधिक जोनल दंडाधिकारियों के अलावा करीब चार सौ गश्ती दल दंडाधिकारियों की तैनाती को लेकर जिला प्रशासन आकलन में जुटा है. इस चुनाव में कम-से-कम 10 हजार कर्मियों की तैनाती होगी. इसके अलावा भारी संख्या […]
विज्ञापन
गोपालगंज. विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए इस बार 10 हजार कर्मियों की जरूरत होगी. डेढ़ सौ से अधिक जोनल दंडाधिकारियों के अलावा करीब चार सौ गश्ती दल दंडाधिकारियों की तैनाती को लेकर जिला प्रशासन आकलन में जुटा है. इस चुनाव में कम-से-कम 10 हजार कर्मियों की तैनाती होगी.
इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल व अधिकारियों की भी तैनाती होगी. सूत्रों ने बताया कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में होनेवाले चुनाव कार्य के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर जिला बल व गृहरक्षा वाहिनी के जवानों के अलावा अर्धसैनिक बलों को तैनात करने की तैयारी की जा रही है. प्रशासनिक तैयारियों पर नजर डालें, तो मतदान केंद्र जहां परदे में पहुंचनेवाली महिलाओं की अधिक संख्या को देखते हुए इनकी पहचान के लिए लोकल शिक्षिका के अलावा एएनएम, आशा तथा सेविका आदि की भी तैनाती की व्यवस्था की जा सकती है.
इस कार्य में भी सैकड़ों की संख्या में महिला कर्मी तैनात की जायेंगी. भारी संख्या में कर्मी व अधिकारियों की तैनाती की जायेगी. चुनाव को लेकर जिले में बनाये गये कुल 1673 बूथों के लिए इतने ही पीठासीन पदाधिकारी के अलावा प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारियों की तैनाती की जायेगी. इसके अलावा जोनल दंडाधिकारी, गश्ती दल, इवीएम संग्रह दल, सर्विलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वायड टीम आदि में भी कर्मियों व अधिकारियों की तैनाती की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










