अब गरीबों का भी होगा आशियाना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : अब गरीबों का अपना आशियाना होगा. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में गोपालगंज जिले के 4175 लाभुकों को इंदिरा आवास मुहैया कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि वित्तीय वर्ष 2015-16 में 4175 लाभुकों को इंदिरा आवास मुहैया करा दिया जाये. विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा लाभुकों […]
विज्ञापन
गोपालगंज : अब गरीबों का अपना आशियाना होगा. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में गोपालगंज जिले के 4175 लाभुकों को इंदिरा आवास मुहैया कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि वित्तीय वर्ष 2015-16 में 4175 लाभुकों को इंदिरा आवास मुहैया करा दिया जाये. विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा लाभुकों को इंदिरा आवास मुहैया कराये जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
लाभुकों की एमआइएस इंट्री विभाग की वेबसाइट पर की जानी है. साथ ही उनके आधार नंबर, जॉब कार्ड नंबर एवं खाता संख्या भी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा. इसके बाद जॉब कार्डधारी मजदूरों को 90 दिनों की मजदूरी भी इंदिरा आवास के भुगतान के साथ भुगतान की जायेगी, ताकि लाभुक आवास के साथ-साथ शौचालय निर्माण भी करा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










