छात्र दस्तावेज को रखें डिजिटल लॉकर में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : जरूरी दस्तावेजों को अब ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सकता है. इससे मूल दस्तावेजों को साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी, न ही इनके गुम होने का डर रहेगा. ऐसे में जब किसी दस्तावेज की जरूरत हो या उसका प्रिंट निकाल कर काम में किया जा सकता है. यह सुविधा नि:शुल्क शुरू की […]
विज्ञापन
गोपालगंज : जरूरी दस्तावेजों को अब ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सकता है. इससे मूल दस्तावेजों को साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी, न ही इनके गुम होने का डर रहेगा. ऐसे में जब किसी दस्तावेज की जरूरत हो या उसका प्रिंट निकाल कर काम में किया जा सकता है.
यह सुविधा नि:शुल्क शुरू की गयी है. छा्र्रत्रों को उच्च अध्ययन तथा बेरोजगारों को इंटरव्यू के लिए बायोडाटा के साथ शैक्षणिक सहित जरूरी दस्तावेज हर जगह पेश करना होता है. कई बार जल्दबाजी में फोटो कॉपी करानी पड़ती है या मूल दस्तावेज साथ लेकर जाना पड़ता है. ऐसे में मूल दस्तावेज गुम होने का डार रहता है. अब इस समस्या का हाल हो गया है.
डिजिटल लॉकर में दस्तावेज स्कैन कर रख सकेंगे. यह लॉकर वेबसाइट पर बनाया जा सकता है. ऑनलाइन अपना खाता बना कर सभी दस्तावेज उसमें अपलोड किया जा सकते है.
योजना जुलाई में प्रधानमंत्री ने लांच की थी. इस सुविधा के तहत आमजन अपने सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, वोटर आइडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी सहित विविध प्रकार के दस्तावेज सुरक्षित रखे जा सकते हैं.
इन्हें ऑनलाइन आवेदन में अटैच किया जा सकता है. इंटरव्यू के समय भी ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा. इसके लिए भी संबंधित वेबसाइट पर अपना लॉकर नंबर या थंब इंप्रेशन लॉकर बनाने के लिए व्यक्ति को देना जरूरी होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










