शराब व पैकिंग मशीन बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
होटल की आड़ में शराब का अवैध कारोबार गोपालगंज : शहर के जनता सिनेमा रोड में होटल की आड़ में शराब का अवैध कारोबार चलता था. इसके पास उत्पाद विभाग का मालखाना है. शुक्रवार की शाम एसपी निताशा गुड़िया ने शराब के अवैध ठिकानों पर छापेमारी की, तो कई चौंकाने वाला मामला सामने आया. गोपाला […]
विज्ञापन
होटल की आड़ में शराब का अवैध कारोबार
गोपालगंज : शहर के जनता सिनेमा रोड में होटल की आड़ में शराब का अवैध कारोबार चलता था. इसके पास उत्पाद विभाग का मालखाना है. शुक्रवार की शाम एसपी निताशा गुड़िया ने शराब के अवैध ठिकानों पर छापेमारी की, तो कई चौंकाने वाला मामला सामने आया. गोपाला होटल में माफिया रामनाथ के साथ घर की महिलाएं भी शराब के कारोबार चलाने में सहयोग कर रही थीं.
पुलिस जैसे ही छापेमारी करने पहुंची. महिला छत की ओर से कूद कर दूसरों के घरों में छिप गयी. पुलिस टीम ने एक- एक कमरों की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में कीचेन से लेकर बाथरूम में शराब का कार्टन, बोतल व पैकिंग के उपकरण मिले. पुलिस ने संजय पटेल के घर पर छापेमारी की. यहां माफिया और शराब पी रहे पांच गिरफ्तार किये गये.
पुलिस ने जब इनके मकान की तलाशी ली, तो शराब तैयार करने वाले उपकरण, खाली बोतल, पैकिंग उपकरण समेत अवैध स्पिरिट मिले. एसपी ने शराब माफियाओं से पूछताछ कर सभी को नगर थाना भेज दिया.
मंदिर के पास घर में शराब बेच रही थी महिला : शहर के जादोपुर रोड स्थित साईं मंदिर के समीप काली स्थान रोड में एक महिला शराब बेच रही थी. छापेमारी में शराब मिले. खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. पारचून दुकान की आड़ में घर में महिला शराब बेच रही थी.
दो साल पहले पड़ा था छापा, मिले थे हथियार व 4.42 लाख कैश
शहर के जनता सिनेमा रोड़ में दो वर्ष पूर्व पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया ने ही छापेमारी किया था. तक शराब माफियाओं के घर से दो इटालियन पिस्टल और 4.12 लाख कैश रुपये बरामद किये गये थे. इसके साथ ही करीब एक ट्रक पाउच बरामद किया गया था. उस समय यहीं माफिया पकड़े गये थे. इनके साथ 22 लोग शराब पीने के आरोप में जेल भेजे गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










