तीन प्रखंडों ने की राशि की डिमांड
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अनुदान के लिए 11 प्रखंडों को अभी और करना होगा इंतजार गोपालगंज : सरकार चाहे जितनी जल्दबाजी दिखा दे, लेकिन जिले के महज तीन प्रखंडों के किसानों को ही फिलहाल डीजल अनुदान की राशि मिल पायेगी. आवेदन स्वीकृति और कृषि विभाग द्वारा हरी झंडी दिये जाने के बाद अब तक राशि के लिए कुचायकोट, गोपालगंज […]
विज्ञापन
अनुदान के लिए 11 प्रखंडों को अभी और करना होगा इंतजार
गोपालगंज : सरकार चाहे जितनी जल्दबाजी दिखा दे, लेकिन जिले के महज तीन प्रखंडों के किसानों को ही फिलहाल डीजल अनुदान की राशि मिल पायेगी. आवेदन स्वीकृति और कृषि विभाग द्वारा हरी झंडी दिये जाने के बाद अब तक राशि के लिए कुचायकोट, गोपालगंज और फुलवरिया प्रखंडों द्वारा ट्रेजरी में राशि डिमांड के लिए आवेदन दिया गया है.
वहीं, शेेष 11 प्रखंडों में अधिकारियों की उदासीनता में डीजल अनुदान फंस कर रह गया है. बरौली, मांझा, सिधवलिया, हथुआ, उचकागांव, पंचदेवरी, विजयीपुर, बैकुंठपुर तथा भोरे के बीडीओ द्वारा राशि स्वीकृति मिलने के बाद भी अब तक ट्रेजरी से डिमांड नहीं की गयी है. थावे और कटेया में अभी तक एक भी आवेदन स्वीकृत नहीं है. थावे प्रखंड में किसान सलाहकारों ने अभी तक आवेदन ही जमा नहीं किया है. स्थिति चाहे जो हो 11 प्रखंडों के किसानों को डीजल सब्सिडी लेने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा. ऐसे में विभाग और अधिकारियों की उदासीनता एक बार फिर दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










