ग्रामीण इलाके में भी शान से लहराया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रामीण इलाके में भी आन, बान और शान से गगन में तिरंगे फहराये गये. प्रखंड मुख्यालयों पर प्रखंड प्रमुख ने ध्वजारोहण किया. प्रखंड प्रमुख इंदू देवी ने तिरंगे को सलामी दी. इस मौके पर बीडीओ कुमार प्रशांत, सीओ रंजीत कुमार, नप के चेयरमैन सुमन कुमार सुमन, जिला पार्षद राजू सिंह, […]

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रामीण इलाके में भी आन, बान और शान से गगन में तिरंगे फहराये गये. प्रखंड मुख्यालयों पर प्रखंड प्रमुख ने ध्वजारोहण किया. प्रखंड प्रमुख इंदू देवी ने तिरंगे को सलामी दी.

इस मौके पर बीडीओ कुमार प्रशांत, सीओ रंजीत कुमार, नप के चेयरमैन सुमन कुमार सुमन, जिला पार्षद राजू सिंह, जितेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे. वहीं, व्यापार मंडल परिसर में अध्यक्ष पुनदेव नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया, जबकि बरौली थाना परिसर में थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरौली में एचएम मोहिबुल हक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. नेशनल कॉलेज, बरौली में प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया.

मांझा संवाददाता के अनुसार, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख राजबिहारी राय ने ध्वजारोहण किया. मौके पर बीइओ तारा सिंह, सीओ, थानाध्यक्ष कपूरनाथ शर्मा मौजूद थे. वहीं, माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य चंद्रभूषण पाठक ने ध्वजारोहण किया. हरिओम फिड्स में दिलीप कुमार ने ध्वजारोहण किया.

सिधवलिया संवाददाता के अनुसार, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख माला देवी ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर बीडीओ, सीओ, बीइओ आदि मौजूद थे. भारत शूगर मिल में महाप्रबंधक बीके सुरेखा, बीआरपी पर बीइओ सूरज लाल प्रसाद ने ध्वजारोहण किया.

बैकुंठपुर संवाददाता के अनुसार, प्रखंड परिसर में प्रमुख सुरजी देवी ने झंडोत्तोलन किया. गांधी स्मारक पर प्रभुनाथ द्विवेदी, पीएचसी पर डॉ संजय कुमार, थाना परिसर में विजय महतो, रेवतिथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुर्तुजा खां, स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में देवतानंद दूबे, चैतन्य गुरुकुल ट्रस्ट पब्लिक स्कूल, चमनपुरा में भूपेंद्र कुमार राय, विवेकानंद विद्या स्थली में डॉ राम बाबू सिंह, एसएस पब्लिक स्कूल में राजीव कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया.

कुचायकोट संवाददाता के अनुसार, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख सुशीला देवी ने झंडोत्तोलन किया, जबकि बीआरपी पर बीइओ मीरा देवी, पीएचसी पर डॉ ओपी लाल, थाना परिसर में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, एसएमडी कॉलेज में डॉ रामदुलार दास, मतेया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बृजकिशोर सिंह, बरनैया उच्चतर माध्यमिक स्कूल में हरिकेश प्रसाद ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी.

सासामुसा संवाददाता के अनुसार, इब्राहिम मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट जोंस पब्लिक स्कूल, विशंभरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने ध्वजारोहण किया. सासामुसा एसबीआइ समेत सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर झंडोत्तोलन किया गया.

हथुआ संवाददाता के अनुसार, अनुमंडल कार्यालय पर एसडीएम प्रमोद राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. मौके पर एसडीपीओ कमलाकांत प्रसाद, डीसीएलआर नुरुल एन हक, बीडीओ रमेश कुमार, सीओ धर्मनाथ बैठा मौजूद थे. सैनिक स्कूल में प्राचार्य कर्नल एसके सिंह, गोपेश्वर कॉलेज में प्राचार्य बैकुंठपुर पांडेय, डॉ राजेंद्र प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य फसीउल्लाह अंसारी ने ध्वजारोहण किया, जबकि अनुमंडलीय विधिज्ञ संघ के कार्यालय पर अध्यक्ष राजेश्वरी पांडेय ने ध्वजारोहण किया.

मीरगंज संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद, निबंधन कार्यालय पर सहायक रजिस्ट्रार अली आशीष, मीरगंज थाने में थानेदार अक्षय लाल यादव ने ध्वजारोहण किया.

उचकागांव संवाददाता के अनुसार, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख सुनीता सिंह, थाना परिसर में ज्वाला सिंह, बीआरसी पर बीइओ कौशलेंद्र कुमार, सीडीपीओ कार्यालय पर प्रभारी अशोक शर्मा, पीएचसी पर डॉ रामलखन प्रसाद, पशु चिकित्सालय पर डॉ कृष्णा चौधरी, ग्राम कचहरी पर मनोज श्रीवास्तव, दहीभाता पंचायत भवन पर मुखिया रीता देवी ने झंडोत्तोलन किया.

भोरे संवाददाता के अनुसार, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख कलावती देवी ने ध्वजारोहण किया. मौके पर बीडीओ सोनू कुमार, सीओ अब्बू आमिर मौजूद थे, जबकि बीआरसी पर बीइओ गुप्त नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया. थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, भाजपा कार्यालय पर विधायक इंद्रदेव मांझी, राजद कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार अमन, जदयू कार्यालय पर अध्यक्ष बिंदा सिंह, केनरा बैंक पर मैनेजर राजेश कुमार, बीपीएस कॉलेज पर प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने ध्वजारोहण किया.

कटेया संवाददाता के अनुसार, प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख माधुरी मिश्र ने झंडोत्तोलन किया. नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष राजेश कुमार राय, बीआरसी पर बीइओ श्याम बहादुर सिंह, सीडीपीओ कार्यालय पर प्रभारी आरके सिंह, कटेया थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, रेफरल अस्पताल में डॉ विजय पासवान, जीए उच्च विद्यालय में प्राचार्य रामवृक्ष प्रसाद, कन्या प्लस टू स्कूल में प्राचार्य रमा जनम प्रसाद, बगही प्लस टू में प्राचार्य उमेशचंद्र मिश्र तथा बेलही हाइस्कूल में प्राचार्य लाल बहादुर मिश्र ने ध्वजारोहण किया.

पंचदेवरी संवाददाता के अनुसार, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख पूनम देवी, बीआरसी पर बीइओ अरविंद कुमार, कस्तूरबा गांधी विद्यालय पर प्रभारी अमरेश कुमार श्रीवास्तव, मोतिपुर मिडिल स्कूल में विजय शुक्ला, गहनी चकिया मिडिल स्कूल में सुनील शर्मा ने ध्वजारोहण किया.

थावे संवाददाता के अनुसार, बीआरसी पर बीइओ निर्मला सिन्हा, पीएचसी पर डॉ टीएन सिंह, थाना परिसर में हृदयानंद सिंह, सीडीपीओ कार्यालय पर सीडीपीओ नूतन कुमारी ने ध्वजारोहण किया. मौके पर पर्यवेक्षिका शशि कुमारी, वर्षा कुमारी, ममता पांडेय, अंबुजा रानी, अरमान, मुकुल आदि मौजूद थे.

जेल परिसर में जेल अधीक्षक पीके पिंगूआ ने ध्वजारोहण किया. सदर प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख पुष्पा सिंह ने ध्वजारोहण किया.

विजयीपुर संवाददाता के अनुसार, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख निरुपमा सिंह, बीआरसी पर बीइओ अशोक कुमार पांडेय, थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण किया. मौके पर बीडीओ सतीश कुमार, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. सहयोगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य शंकर प्रसाद, श्रीराम जानकी हाइस्कूल में चंद्रभान सिंह, राजकीय मिडिल स्कूल विजयीपुर में दीपनारायण सिंह, पोलंबिया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अमरेश यादव, राजकीय मिडिल स्कूल, छितौना में प्राचार्य मो शाहिद हुसैन ने ध्वजारोहण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन