बड़ी मात्र में अवैध शराब बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर महाराजगंज के इंस्पेक्टर सह थानाप्रभारी मेराज अहमद ने रविवार को अवैध शराब से लदी स्कॉर्पियो जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर सह थानाप्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दरौंदा की तरफ से बिना नंबर की स्कॉर्पियो पर बड़ी मात्र में अवैध शराब ले जायी […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर महाराजगंज के इंस्पेक्टर सह थानाप्रभारी मेराज अहमद ने रविवार को अवैध शराब से लदी स्कॉर्पियो जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर सह थानाप्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दरौंदा की तरफ से बिना नंबर की स्कॉर्पियो पर बड़ी मात्र में अवैध शराब ले जायी जा रही है.
इस पर पुलिस ने महाराजगंज थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग करानी शुरू कर दी. पुलिस देख स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी लेकर भागना शुरू कर दिया.इस पर पुलिस ने पीछा कर वाहन को बाटा मोड़ के पास पकड़ लिया, मगर गाड़ी पर सवार एक युवक भाग निकला. पुलिस ड्राइवर समेत गाड़ी को थाने ले आयी. तलाशी में वाहन पर 50 पेटी शराब लदी हुई थी.
प्रभारी ने बताया कि कार्टन पर बिहार उत्पाद विभाग लिखा हुआ है, जिसका कोई कागजात नहीं था. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी संख्या 202/015 दर्ज कर ली है. शराब व स्कॉर्पियो को जब्त कर ड्राइवर को जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा निवासी छोटे लाल यादव का पुत्र मुकेश यादव बताया जाता है. वहीं फरार होने वाला युवक गांव का ही अजय कुमार यादव बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










