लोगों को मिलेगी लो वोल्टेज से निजात
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज :थोड़ा और इंतजार कीजिए. जल्द ही शहर में बिजली की समस्या से आपको निजात मिलेगी. न सिर्फ विद्युत आपूर्ति के घंटों में वृद्धि होगी, बल्कि लो वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी. यह सब कुछ संभव होगा नया सब स्टेशन चालू होने के बाद. इसके लिए.विद्युत विभाग ने दावा किया है कि 25 अगस्त […]
विज्ञापन
गोपालगंज :थोड़ा और इंतजार कीजिए. जल्द ही शहर में बिजली की समस्या से आपको निजात मिलेगी. न सिर्फ विद्युत आपूर्ति के घंटों में वृद्धि होगी, बल्कि लो वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी. यह सब कुछ संभव होगा नया सब स्टेशन चालू होने के बाद. इसके लिए.विद्युत विभाग ने दावा किया है कि 25 अगस्त तक पावर सब स्टेशन का काम पूरा हो जायेगा और जल्द चालू कर दिया जायेगा.
गौरतलब है कि शहर में विद्युत सप्लाइ की स्थिति विगत तीन माह से लचर है. शहर की विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अरार मोड़ पर नये पावर सब स्टेशन के निर्माण का कार्य विगत एक वर्ष से जारी है. यदि यह सब स्टेशन चालू हुआ, तो न सिर्फ 20 घंटे तक बिजली मिलेगी, बल्कि ढाई सौ वोल्टेज भी मिलेगा. इससे 65 हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी.
मांझा में शुरू हुआ 11 -33 हजार वोल्ट का काम
विद्युत विभाग ने मांझा सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए 11 हजार और 33 हजार वोल्ट सप्लाइ के लिए काम शुरू किया है. इस काम के पूरा होते ही मांझा प्रखंड के सभी गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी. अभी मांझा प्रखंड के आधे से अधिक गांवों में शहर से बिजली आपूर्ति होती है. इससे मांझा में बिजली की समस्या दूर हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










