गोबर फेंकने के विरोध पर जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

थावे थाना क्षेत्र के चीतू टोले में दरवाजे पर सोये बुजुर्ग पर पड़ोस के शरारती तत्वों ने गोबर फेंक दिया. इसका विरोध करने पर चाचा-भतीजा पर रॉड से जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना […]

विज्ञापन

थावे थाना क्षेत्र के चीतू टोले में दरवाजे पर सोये बुजुर्ग पर पड़ोस के शरारती तत्वों ने गोबर फेंक दिया. इसका विरोध करने पर चाचा-भतीजा पर रॉड से जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के बाद दो गुटों में तनाव का माहौल है.

पुलिस ने पीड़ित परिजनों का बयान नहीं लिया है. अस्पताल में भरती घायलों ने बताया कि मंगलवार की रात दरवाजे पर सो रहे गिरिजानंद पांडेय पर कुछ लोगों ने गोबर फेंक दिया. इसकी शिकायत बुजुर्ग ने शरारती तत्वों के घर पहुंच कर की थी. इससे नाराज शरारती तत्वों ने आठ-दस की संख्या में घर पर पहुंच कर रॉड से हमला कर दिया. हमले के दौरान अरुण पांडेय, गुड्डु कुमार, प्रिंस कुमार समेत चार लोग घायल हो गये.
आसपास के लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया, जहां गिरिजानंद पांडेय और अरुण कुमार की हालत नाजुक बतायी गयी है. इस संबंध में पुलिस के वरीय अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन