आय प्रमाणपत्र के लिए छात्रों का उपद्रव,तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज ;सदर प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर मंगलवार को आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचे वीएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने जम कर हंगामा किया. आरटीपीएस काउंटर बंद होने से नाराज छात्रों ने काउंटर की खिड़कियों में तोड़फोड़ की. नाराज छात्रों ने ब्लॉक परिसर के सामने बिजली का खंभा रख कर थाना रोड को जाम […]

विज्ञापन

गोपालगंज ;सदर प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर मंगलवार को आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचे वीएम इंटर कॉलेज के छात्रों ने जम कर हंगामा किया. आरटीपीएस काउंटर बंद होने से नाराज छात्रों ने काउंटर की खिड़कियों में तोड़फोड़ की. नाराज छात्रों ने ब्लॉक परिसर के सामने बिजली का खंभा रख कर थाना रोड को जाम कर दिया. इससे वाहनों का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा.

घटना की सूचना पाकर एएसपी अनिल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी द्विवेश कुमार समेत नगर थाने की पुलिस बल मौके पर पहुंच गये. एएसपी ने उपद्रव में शामिल एक छात्र को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया. काफी देर तक समझाने के बाद छात्र शांत हुए.

शहर के वीएम इंटर कॉलेज के सैकड़ों की संख्या में छात्र आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचे थे. लेकिन,आरटीपीएस के कर्मचारी हड़ताल पर थे. जिससे आय प्रमाणपत्र के अलावा दूसरे कार्य भी बाधित थे. छात्रों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से आय प्रमाण पत्र के लिए आरटीपीएस काउंटर पर आ रहे हैं. आय प्रमाणपत्र नहीं बनने से विद्यालय में छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं मिल रहा. इसको लेकर प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों से भी गुहार लगायी गयी.

लेकिन, अधिकारियों की ओर से आय प्रमाणपत्र बनाने की पहल नहीं की गयी. इससे नाराज होकर छात्रों को हंगामा और उपद्रव करना पड़ा. इस संबंध में एएसपी अनिल कुमार ने कहा कि छात्रों का आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए आश्वासन दिया गया है. सदर प्रखंड के सीओ से इस संबंध में बात की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन