इंटरनेट की सुस्त गति से उपभोक्ता परेशान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की इंटरनेट स्पीड भी अब सुस्त हो चली है. बीएसएनएल से कड़ी प्रतिस्पर्धा कर प्राइवेट कंपनियां बेहतर सुविधा मुहैया करा रही हैं. वहीं, बीएसएनएल की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है. धीमी गति से नेट चलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. […]
विज्ञापन
गोपालगंज : बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की इंटरनेट स्पीड भी अब सुस्त हो चली है. बीएसएनएल से कड़ी प्रतिस्पर्धा कर प्राइवेट कंपनियां बेहतर सुविधा मुहैया करा रही हैं.
वहीं, बीएसएनएल की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है. धीमी गति से नेट चलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं का कहना है कि बीएसएनएल की थ्री जी सेवा बस नाम की रह गयी है. वैसे तो बीएसएनएल द्वारा दी जा रही मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपभोक्ताओं को पहले से ही रु ला रही है. इंटरनेट स्पीड ने भी छकाना शुरू कर दिया है.
वरु ण, दिनेश, चारू सिंह, सोहा, म़ृदुल आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल पर थ्रीजी सेवा बस कुछ समय के लिए दिख जाती है अन्यथा हर समय नेट सर्विस गायब ही रहती है. आमतौर पर इसकी स्पीड 35 केबीपीएस से 115 केबीपीएस तक होती है. इसमें 115 केबीपीएस की स्पीड तभी मिलती है , जब उपभोक्ता बीटीएस सेंटर से नजदीक होता है. थ्रीजी में स्पीड जीपीआरएस की अपेक्षा कुछ बेहतर मिलती है.
इसमें उपभोक्ता को 256 केबीपीएस की स्पीड मिलती है. सबसे अच्छी स्पीड तभी मिलती है जब एच (हाइस्पीड)सिगनल मिलता है. हाइस्पीड (3.5 जी) में उपभोक्ताओं को सर्वाधिक 384 केबीपीएस से 2 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है. लेकिन उपभोक्ताओं को यह स्पीड 24 घंटे में एक घंटे भी नहीं मिल पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










