शहर में बिजली गायब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : बिजली आपूर्ति की स्थिति बिगड़ती जा रही है. शहर में बिजली की सप्लाइ 8-10 घंटे पर सिमट गयी है. बिजली कब आयेगी और कब चली जायेगी, कहना मुश्किल है. रविवार की रात 8 बजे बिजली कटी, तो सुबह 3 बजे आयी. सबसे बुरा हाल फील्डर वन का है. जो बिजली मिल रही है, […]
विज्ञापन
गोपालगंज : बिजली आपूर्ति की स्थिति बिगड़ती जा रही है. शहर में बिजली की सप्लाइ 8-10 घंटे पर सिमट गयी है. बिजली कब आयेगी और कब चली जायेगी, कहना मुश्किल है. रविवार की रात 8 बजे बिजली कटी, तो सुबह 3 बजे आयी. सबसे बुरा हाल फील्डर वन का है.
जो बिजली मिल रही है, वह लो वोल्टेज है. लोग चापाकल से पानी लेने को विवश हैं. शहर में बिजली की कटौती एक माह से लगातार जारी है.
लगातार बिजली आपूर्ति में आयी गिरावट ने शहरवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है. बिजली की लचर व्यवस्था पर शहर में कई बार आंदोलन हो चुके हैं. हरखुआं के ग्रामीणों ने जहां शहर में प्रदर्शन किया, वहीं घोष मोड़ पर भाजपा नगर इकाई ने अभियान चलाया. उस समय बिजली विभाग के अधिकारियों ने सुधार का आश्वासन दिया, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










