अस्पताल के गेट पर छात्र को चाकू घोंपा

Updated:
विज्ञापन

चाकूबाजी की घटना के बाद मची अफरातफरी गोपालगंज : सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समीप बीए के छात्र को कुछ युवकों ने अकेला पाकर चाकू घोंप दिया. चाकू लगते ही छात्र सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा. इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गयी. वारदात के बाद हमलावर भाग निकले. आसपास के लोगों ने […]

विज्ञापन
चाकूबाजी की घटना के बाद मची अफरातफरी
गोपालगंज : सदर अस्पताल के मुख्य गेट के समीप बीए के छात्र को कुछ युवकों ने अकेला पाकर चाकू घोंप दिया. चाकू लगते ही छात्र सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा. इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गयी.
वारदात के बाद हमलावर भाग निकले. आसपास के लोगों ने घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. पीड़ित छात्र मांझा थाने के छवहीं गांव के निवासी हरेराम प्रसाद का पुत्र अंकित कुमार बताया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की दोपहर डीएवी स्कूल के पास अपने आवास से निकल कर छात्र घर जा रहा था. अस्पताल गेट के पास जैसे ही पहुंचा पांच-छह युवकों ने उसे घेर लिया और बेल्ट और फाइटर से मारपीट की.
इस बीच एक युवक ने चाकू निकाल हमला कर दिया. आसपास के लोगों ने घायल छात्र को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. उधर, घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घायल छात्र से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन