बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर व जवान

Updated:
विज्ञापन

हथुआ : बाइक जांच अभियान से लौट रहे इंस्पेक्टर प्रियव्रत के पुलिस वाहन पर नयागांव के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थानीय लोगों ने खदेड़ एक अपराधी को पकड़ लिया. पुलिस ने भी ग्रामीणों के सहयोग से दूसरे अपराधी को झाड़ियों […]

विज्ञापन
हथुआ : बाइक जांच अभियान से लौट रहे इंस्पेक्टर प्रियव्रत के पुलिस वाहन पर नयागांव के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
स्थानीय लोगों ने खदेड़ एक अपराधी को पकड़ लिया. पुलिस ने भी ग्रामीणों के सहयोग से दूसरे अपराधी को झाड़ियों में से दबोच लिया. मौके से एक पिस्तौल, गोलियां तथा दो बाइकें बरामद की गयी हैं. पहले पकड़े गये अपराधी लोगों की पिटाई से घायल हो गया. उसे हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. अपराधियों के बताये के अनुरूप पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दो अन्य अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार अपराधियों में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के नंदपुर गांव के गुड्ड साव, उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी गांव के रहनेवाले मंजूर का बेटा रफीक आलम, सीवान जिले के पचरुखी थाने के बरौली गांव के विनोद सिंह उर्फ नेपाली, बरारी जगदीश के मनोज सहनी शामिल हैं.
भागने में उचकागांव के जमसर गांव के पप्पू साह तथा बरारी जगदीश के भोला मियां सफल रहे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की सुबह 9.30 बजे हथुआ के मिर्जापुर चौक से वाहन जांच कर लौट रहे इंस्पेक्टर पुलिस की सूमो से जैसे ही नयागांव मोड़ पर पहुंचे कि बाइक पर सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी. गोली इंस्पेक्टर की बगल से निकल गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन