सासामुसा चीनी मिल के समक्ष आर्थिक संकट

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : आर्थिक संकट से जूझ रही सासामुसा चीनी मिल अब बंद हो सकती है. इससे पहले प्रतापपुर चीनी मिल आर्थिक संकट को नहीं ङोल पायी और 28 जून को बंद हो गयी. अब सासामुसा चीनी मिल पर भी बंदी के संकट मंडराने लगे हैं. चीनी मिल प्रबंधन अपनी संपत्तियों को बेचने की फिराक में […]

विज्ञापन
गोपालगंज : आर्थिक संकट से जूझ रही सासामुसा चीनी मिल अब बंद हो सकती है. इससे पहले प्रतापपुर चीनी मिल आर्थिक संकट को नहीं ङोल पायी और 28 जून को बंद हो गयी. अब सासामुसा चीनी मिल पर भी बंदी के संकट मंडराने लगे हैं. चीनी मिल प्रबंधन अपनी संपत्तियों को बेचने की फिराक में पड़ा है.
खुफिया जानकारी मिलने के बाद डीएम कृष्ण मोहन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. डीएम ने एसडीओ रेयाज अहमद खां तथा जिला ईख पदाधिकारी उमेश सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है, ताकि सरकार को स्थिति से अवगत कराया जा सके. जानकार बताते हैं कि इस वर्ष प्रति क्विंटल चीनी बनाने में 3326 रुपये की लागत आयी है. लेकिन, चीनी को मिल मात्र 2290 रु पये क्विंटल बेच रही है. प्रति क्विंटल 1036 रुपये का घाटा चीनी मिल को उठाना पड़ रहा है.
मिल में 665 कर्मी हैं कार्यरत : बता दें कि सासामुसा चीनी मिल पर गन्ना कास्तकारों का बकाया 1895.62 लाख की राशि है. किसानों को उनके गóो की परचियों का भुगतान नहीं मिल रहा है. मात्र एक लाख रुपये का भुगतान प्रतिदिन करने का दावा मिल प्रबंधन कर रहा है.
लेकिन, किसानों की मानें, तो मात्र 50 हजार रुपये का भुगतान हो रहा है, जबकि 50 हजार रुपये का भुगतान मिल के कर्मी अपने चहेतों का करा रहे हैं. सबसे गंभीर मामला यह है कि सासामुसा चीनी मिल ने अगले सत्र की तैयारी भी शुरू नहीं की है. विष्णु शूगर मिल, गोपालगंज तथा भारत शूगर मिल, सिधवलिया अगले सत्र की तैयारी में हैं. सासामुसा चीनी मिल के क्षेत्र में 281 गांव रिजर्व तथा 231 गांव फ्री एरिया का है, जहां 1.79 लाख गन्ना किसान सासामुसा चीनी मिल पर निर्भर हैं.
अगर चीनी मिल बंद होता है, तो इन किसानों के सामने भी आर्थिक संकट उत्पन्न हो जायेगा. इसके साथ ही चीनी मिल में काम करनेवाले लगभग 665 कर्मी बेरोजगार हो जायेंगे.
कहते हैं चीनी मिल के जीएम
कुछ लोगों के द्वारा चीनी मिल बंद होने की बात को अफवाह बनाया जा रहा है. हम प्रति दिन एक लाख रुपये की परचियों का भुगतान कर रहे हैं. चीनी मिल के बंद होने की बात मैनेजमेंट को भी पता नहीं है.
जमालुद्दीन
क्या कहते हैं डीएम
सासामुसा चीनी मिल के द्वारा संपत्तियों को बेच कर समेटने तथा मिल को बंद करने की सूचना मिली है. इसकी जांच के लिए टीम गठित की गयी है.
कृष्ण मोहन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन