रिजल्ट में गड़बड़ी का नहीं हुआ सुधार

Updated:
विज्ञापन

स्नातक प्रथम खंड : विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा भुगत रहे छात्र गोपालगंज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक प्रथम खंड के रिजल्ट में गड़बड़ी का अबतक सुधार नहीं कराया जा सका है. रिजल्ट में आयी त्रुटि का सुधार कराने के लिए छात्र-छात्राएं भटक रहे हैं. कॉलेज में शिकायत करने पहुंच रहे छात्रों को विश्वविद्यालय […]

विज्ञापन
स्नातक प्रथम खंड : विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा भुगत रहे छात्र
गोपालगंज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक प्रथम खंड के रिजल्ट में गड़बड़ी का अबतक सुधार नहीं कराया जा सका है. रिजल्ट में आयी त्रुटि का सुधार कराने के लिए छात्र-छात्राएं भटक रहे हैं. कॉलेज में शिकायत करने पहुंच रहे छात्रों को विश्वविद्यालय भेजा जा रहा है.
विश्वविद्यालय में जाने पर छात्रों की सुध तक नहीं ली जा रही है. ऐसे में स्नातक के छात्र रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर मुश्किल में हैं. विश्वविद्यालय द्वारा जून के अंतिम सप्ताह में स्नातक द्वितीय खंड का परीक्षा परिणाम जारी किया गया. रिजल्ट में 90 फीसदी परीक्षार्थियों को प्रमोटेड दिखाया गया.
रिजल्ट सात माह की देरी से जारी किया गया. वह भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के साथ. इसको लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने आंदोलन भी किया. आंदोलन के कारण काफी दिनों तक काम-काज बाधित रहा.
बावजूद इसके विश्वविद्यालय ने स्नातक के रिजल्ट को सुधार कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिसके कारण एक माह से छात्र-छात्राओं को भटकना पड़ रहा है. अब स्नातक पार्ट थ्री का नामांकन शुरू होने जा रहा है. नामांकन में छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
छात्र संगठनों का आंदोलन नहीं आया काम : स्नातक द्वितीय खंड में रिजल्ट गड़बड़ी को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक आंदोलन किया. समाहरणालय का घेराव भी किया गया. प्राचार्य ने रिजल्ट में गड़बड़ी होने की सूचना विश्वविद्यालय को भेजी.
बावजूद इसके रिजल्ट में सुधार नहीं किया गया. आंदोलन के वक्त बिहारी छात्र मोरचा के संस्थापक छात्र नेता सचिन सिंह, अभाविप, छात्र लोजपा, छात्र जदयू तथा छात्र राजद ने पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग की थी, लेकिन विश्वविद्यालय के नियमों के आगे आंदोलन भी काम नहीं आया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन