बीपीएस कॉलेज में अब तक 616 छात्रों का नामांकन
भोरे. भोरे सहित अन्य प्रखंडों के लिए एकमात्र डिग्री कॉलेज में नामांकन अब समाप्त हो चुका है. भोरे स्थित भोला प्रसाद सिंह महाविद्यालय (बीपीएस कॉलेज) स्नातक प्रथम खंड विज्ञान एवं कला संकायों के लिए 16 जुलाई तक नामांकन लिये गये. इस बार बीपीएस कॉलेज में कुल 616 छात्र-छात्राओं ने नामांकन लिया है. अधिकतर छात्रों का […]
भोरे. भोरे सहित अन्य प्रखंडों के लिए एकमात्र डिग्री कॉलेज में नामांकन अब समाप्त हो चुका है. भोरे स्थित भोला प्रसाद सिंह महाविद्यालय (बीपीएस कॉलेज) स्नातक प्रथम खंड विज्ञान एवं कला संकायों के लिए 16 जुलाई तक नामांकन लिये गये. इस बार बीपीएस कॉलेज में कुल 616 छात्र-छात्राओं ने नामांकन लिया है. अधिकतर छात्रों का नामांकन सीटों की कमी के कारण नहीं हो पाया. कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विजय कुमार ने बताया कि छात्रहित को देखते हुए जय प्रकाश विश्वविद्यालय से सीट बढ़ाने की मांग की गयी है. इधर, विज्ञान संकाय के गणित प्रतिष्ठा में 95, विज्ञान सामान्य में 15, कला संकाय के भूगोल प्रतिष्ठा में 85, अर्थशास्त्र में 96, हिंदी में 58, अंगरेजी में 11, इतिहास में 116, राजनीति विज्ञान में 127 एवं कला सामान्य में 13 छात्रों ने नामांकन लिया है. इस प्रकार बीपीएस कॉलेज में स्नातक प्रथम खंड के लिए 616 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










